LIVE Lucknow Nikay Chunav Result Live: अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी 11 हजार वोट से आगे

UP Nikay Chunav 2023 Lucknow Nagar Nigam Election Result Live : नगर निगम चुनाव के रुझान सुबह 11 बजे से ही आने लगेंगे। मतपत्र से चुनाव होने की वजह से 10 नगर पंचायतों में मतगणना में समय लगेगा। इससे नगर पंचायत अध्यक्षों की स्थिति शाम तक ही साफ हो पाएगी।

अयोध्या: भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी आगे

अयोध्या: चौथे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 11072 वोट से आगे।
भाजपा 22141
सपा 11069

गोंडा: तरबगंज में प्रथम चरण में तीन बूथों की गणना सम्पन्न

 

– बेलसर में प्रथम चरण में चार बूथ की मतगणना सम्पन्न

सपा प्रत्याशी सुशीला 1012 मत पाकर भाजपा से 118 मत से आगे।

बहराइच: नगर पंचायत पयागपुर
सपा प्रत्याशी 1318
भाजपा 388

 

बलरामपुर: उतरौला नगर पालिका परिषद का हाल

बहराइच, गोंडा और अयोध्या में ये है प्रत्याशियों का हाल

 

– बहराइच नगर पालिका की स्थिति

भाजपा 819
सपा 348
निर्दलीय प्रत्याशी 248

 

– गोंडा के मनकापुर वार्ड सदस्य का पहला चरण समय 9:45 बजे परिणाम घोषित

टेबल नंबर- 1 वार्ड संख्या -1 पटेल नगर
भाजपा प्रत्याशी वैजयंती सिंह 187 मत से जीतीं
वैजंती सिंह को 355 व रनर प्रत्याशी जयपता को 168 मत मिले।

टेबिल-1 पर वार्ड संख्या-2 भगतसिंह नगर
भाजपा प्रेमचंद चौहान 61 मत से जीते
प्रेमचंद चौहान को 193 मत
रनर सुनील को 132 मत मिले हैं

अयोध्या नगर निगम: पहले राउंड की मतगणना पूरी

गोंडा: निर्मल टिकट के प्रबल दावेदार थे पर अंतिम समय में काटा गया

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे राजेश राय चंदानी की पत्नी लक्ष्मी राय चंदानी को दे दिया गया। टिकट न मिलने से निर्मल बागी हो गए। निर्मल अपनी पत्नी संध्या श्रीवास्तव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहे हैं। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए निर्मल श्रीवास्तव को पास जारी किया गया था।

शनिवार को वोटों की गिनती कराने के लिए निर्मल मतगणना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन ने निर्मल का पास निरस्त कर उन्हे मतगणना स्थल से बाहर निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि निर्मल श्रीवास्तव मुकदमें में आरोपित हैं। जबकि निर्मल का आरोप है कि जिला प्रशासन मनमानी कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन पर काउंटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

गोंडा: निर्दलीय प्रत्याशी के पति निर्मल का पास रद्द कर बाहर निकाला

नगरीय निकाय चुनाव में गोंडा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संध्या श्रीवास्तव के पति रूपेश निर्मल श्रीवास्तव का मतगणना पास रद्द कर उन्हें बाहर कर दिया गया। मतगणना शुरू होने के बाद हुई कार्रवाई से हंगामा शुरू कर दिया। निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि उनके साथ हर बार ऐसा ही होता है। वहीं निर्वाचन अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि आपराधिक मामले होने के कारण पास निरस्त किया गया है।

भाजपा से बागी होकर नगर पालिका चुनाव लड़ रहे निर्मल श्रीवास्तव को पुलिस ने मतगणना स्थल से बाहर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि निर्मल श्रीवास्तव पर कई मुकदमें दर्ज हैं। हालांकि पहले निर्मल को मतगणना के लिये पास जारी किया गया था लेकिन मतगणना स्थल पर उस पास को भी निरस्त कर दिया गया। निर्मल श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन पर चुनाव में धांधली की आरोप लगाया है।

सुल्तानपुर: कादीपुर नगर पंचायत में सभासद राकेश कुमार जीते

सुल्तानपुर के कादीपुर के गांधी नगर वार्ड संख्या 1 से चुनाव चिन्ह आम के निर्दलीय सभासद प्रत्याशी राकेश कुमार ने 341 वोट पाकर प्रतिद्वंदी समरुल निशा को शिकस्त दी। समरूल को 154 मत मिले, राकेश कुमार 187 मतों से विजई हुए हैं।

अयोध्या: भाजपा के मेयर प्रत्याशी छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे
– अयोध्या नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 6941 वोट से आगे।

सुल्तानपुर: सभासद रामफेर सोनी जीते

बाराबंकी: शुरू हुई डाक मतपत्रों की गिनती, नवाबगंज में सपा को 21, भाजपा को मिले नौ मत

बाराबंकी जिले की एक नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए सभी छह तहसीलों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल मतपत्रों की गिनती की जा रही है। नगर पालिका नवाबगंज में कुल 60 बैलट मतपत्र पड़े थे जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह को 21 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। 21 मतपत्र अवैध भी मिले हैं।

 

जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने शहर के जीआईसी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर नगर पालिका नवाबगंज के साथ नगर पंचायत जैदपुर, देवा,सतरिख और बंकी की मतगणना हो रही है।

रायबरेली नगर पालिका में पोस्टल बैलेट मतों की स्थिति
कांग्रेस – 45
भाजपा – 27
सपा – 14

श्रावस्ती: भिनगा में सात डाक मतपत्र पड़े

अयोध्या पार्षद का पहला परिणाम, निर्दलीय प्रत्याशी जीते
– अयोध्या नगर निगम के पार्षद का पहला परिणाम घोषित हो गया है। नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान अंसारी को जीत मिली है।

लखनऊ: पहले तीन राउंड के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे

लखनऊ में मतणना के तीसरे राउंड में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं।

अमेठी: पोस्टल बैलेट में आप आगे

अमेठी नगर पंचायत में पोस्टल बैलेट में भाजपा आगे है। भाजपा की अंजू और सपा की जमीरुल को मिले एक-एक मत। आप की रीना जायसवाल को तीन मत मिले। कुल पांच मत पड़े हैं।

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को 6587 और समाजवादी पार्टी के आशीष पांडे दीपू को 2808 वोट मिले।

अंबेडकरनगर: पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

Exit mobile version