Site icon YASHBHARAT.COM

LIVE INDvsENG : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

deepak chahar08 201878 18849 08 07 2018

ब्रिस्टल। भारत ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस मैच में अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करेंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें टी20 कैप प्रदान की।

भारत ने टीम में दो बदलाव किए। भुवनेश्वर कुमार की जगह सिद्धार्थ कौल को लिया गया जबकि कुलदीप यादव की जगह दीपक चाहर को शामिल किया गया। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को शामिल किया।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और निर्णायक टी20 मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। इस मैच में जोरदार संघर्ष देखने को मिलने की उम्मीद है। पिछले मैच के लचर प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल पर दबाव रहेगा। भारतीय स्पिन जोड़ी को एक साल से भी ज्यादा समय में पहली बार कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। भारतीय स्पिनरों ने मैनचेस्टर में पहले टी20 मैच में घरेलू बल्लेबाजों पर दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने तुरंत दमदार वापसी की।

भारत द्वारा इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन यदि कोई परिवर्तन किया गया तो सुरेश रैना की जगह कृणाल पांड्‍या को उतारा जा सकता है। ‍पिछला मैच हारने के बावजूद भारत अभी भी छठी सीरीज जीत हासिल कर सकता है।

पहला मैच आसानी से हारने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की। 149 रनों के टारगेट को हासिल करने में भी इंग्लैंड को पसीना आ गया था। एलेक्स हेल्स ने मैच विजयी पारी खेली थी।ल पांड्‍या, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर , सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स, इयोन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद, जैक बॉल।

Exit mobile version