बर्मिंघम। जेम्स एंडरसन ने शनिवार को भारत को पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में छठा झटका दिया जब उन्होंने दिनेश कार्तिक को आउट किया। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 38 ओवरों में 6 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और हार्दिक पांड्याे बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं।
भारत ने चौथे दिन सुबह 110/5 से आगे खेलना शुरू किया। जेम्स एंडरसन ने दिन के पहले ही ओवर में मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई जब उन्होंने दिनेश कार्तिक (20) को स्लिप में डेविड मलान के हाथों झिलवाया।
भारत इससे पहले कभी भी बर्मिंघम में टेस्ट जीत दर्ज नहीं कर पाया है। इससे पहले उसने यहां 6 टेस्ट मैच खेले थे जिनमें से 5 में उसे हार मिली जबकि 1 में उसने जीत दर्ज की थी। भारत को बर्मिंघम में यदि पहली जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचना है तो विराट कोहली को दूसरी पारी में भी अहम भूमिका निभानी होगी। पहली पारी में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन कर 149 रन बनाए थे, यदि उन्होंने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी को भारत यह मैच जीत सकता है।
इंग्लैंड को यदि इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनानी है तो चौथे दिन सुबह जल्दी विकेट चटकाने होंगे। इस दिन पहले सत्र के खेल में फैसला होना तय है भले ही कोई भी टीम मैच जीते।
भारत कभी भी इंग्लैंड में 175 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया है। इसके अलावा टीम इंडिया पिछले 15 वर्षों में एशिया के बाहर 100 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है, इन आंकड़ों के चलते यह मुकाबला निश्चित रूप से बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
इससे पहले तीसरे दिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मुरली विजय मात्र 6 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अभी भारत इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि शिखर धवन (13) ने ब्रॉड की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने मेहमानों को तीसरा झटका दिया जब उन्होंने केएल राहुल (13) को बेयरस्टो के हाथों झिलवाया। अजिंक्य रहाणे दूसरी पारी में भी फेल हुए और मात्र 2 रन बनाकर कुरैन की गेंद पर बेयरस्टो द्वारा लपके गए। वे ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को छेड़ने के चक्कर में आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किया गया, लेकिन वे 13 रन बनाकर एंडरसन के शिकार बने। भारत ने पांचवां विकेट 78 के स्कोर पर खो दिया था, इसके बाद विराट और दिनेश कार्तिक ने इस दिन इंग्लैंड को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी।
-
Joanne Hicks World Record: 51 साल की उम्र में जोआन हिक्स ने रचा इतिहास; 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ बनीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी -
Neeraj Chopra: भारत को बड़ा झटका! चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस सीजन से हुए बाहर; डायमंड लीग फाइनल्स और एशियन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा -
डोपिंग मामले में UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन, ICC और WADA ने की कार्रवाई -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
प्रभात जयसूर्या पर ICC की कार्रवाई: भारत-श्रीलंका टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर लगा जुर्माना -
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ विदेशी धरती पर बने नंबर-1 भारतीय विकेटकीपर -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
कोलंबो पहुँची भारतीय टीम का इंडिया हाउस में भव्य स्वागत: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम का बढ़ा हौसला -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारतीय महिला टीम अजेय रहकर टॉप-8 में पहुँची, इंग्लैंड से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ -
जो रूट ने की सचिन तेंदुलकर के 68 टेस्ट अर्धशतकों की बराबरी: क्या टूटेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’ के ये 3 बड़े रिकॉर्ड? -
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत के लिए पदक पक्का -
दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट फॉर्मेट में कड़ा इम्तिहान, 23 अगस्त से शुरू होंगे मुकाबले; जानें पूरा शेड्यूल -
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
