तमिलनाडु सरकार ने कल मद्रास हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अपील दायर की है। मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य संचालित शराब की दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया है और केवल ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दी है। बता दें कि 17 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों के शराब बेचने की अनुमति दी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं और 1981 लोगों की मौत हो गई है। 1349 लोग ठीक हो गए हैं। 200 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (COVID-19) से 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं। इनमें से 648 का इलाज जारी है। 61 ठीक हो गए हैं और 5 की मौत हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
LIVE India Coronavirus Updates: संक्रमितों की संख्या साठ हजार के करीब, 1981 की जान

