Site icon Yashbharat.com

LIVE Farmers Protest News: 70वें दिन में प्रवेश कर गया किसान आंदोलन, कुंडली धरनास्थल पर मीडियाकर्मियों से लूटा फोन; कार छीनी

03 02 2021 chautala 21331873

नई दिल्ली/सोनीपत/गाजियाबाद।  तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन बुधवार को 70वें दिन में प्रवेश कर गया है।

सिंघु के साथ टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर मिलाकर हजारों की संख्या में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए किसान तीनों कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि यह आंदोलन अक्टूबर तक चलेगा, इसके बाद इस पर बैठक कर फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस के रडार पर जुगराज सिंह के अलावा पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू व पंजाब के गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना भी हैं। जुगराज ने खंभे पर चढ़कर झंडा फहराया था। दीप व लक्खा ने उपद्रवियों का नेतृत्व किया था। लिहाजा इन तीनों पर पुलिस आयुक्त ने इनाम रखने का निर्णय लिया है। इनाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

इनाम रखने का निर्णय

Exit mobile version