Site icon Yashbharat.com

LIVE Election 2021 Dates Update: बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान, जानें- कब, कैसे, कितने चरण में होंगे चुनाव

26 02 2021 ec 21407443 16410987

नई दिल्ली, एजेंसिया। पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में चुनाव के एलान को लेकर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होंगे। वहीं असम में तीन और केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव होगा। असम में प्रथम चरण का मतदान- 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान- 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान -6 अप्रैल को होगा। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को मतदान होंगे। सभी राज्यों में मतगणना की 2 मई को होगी।

पांचों राज्यों से जुड़ी अहम जानकारी

कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव होंगे

सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए चुनाव होंगे। पांच राज्यों में कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। 18.68 करोड़ मतदाता तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। कोरोना के कारण मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। सभी चुनावी अधिकारियों का कोरोना टीकाकरण होगा। चुनाव ग्राउंंड फ्लोर पर होंगे। चुनाव के दौरान पर्याप्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सभी महत्वपूर्ण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है और पर्याप्त संख्या में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी।

Exit mobile version