Site icon Yashbharat.com

LIVE Delhi Election Results 2020: रुझान में 51 सीट के साथ आप की सरकार, BJP 18 के साथ प्रदर्शन में सुधार

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। हालांकि, उसे 10 से ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। आप के हिस्से की ये सीटें भाजपा के खाते में जा रही हैं। कांग्रेस की स्थिति ज्यादा नहीं बदली। पिछली बार उसे कोई सीट नहीं मिली थी। इस बार वह 1 सीट पर आगे हैं। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। दिल्ली में अभी आप की सरकार है। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है।

अपडेट़्स…

9:00 AM- आप 51, भाजपा 18 और कांग्रेस 1 पर आगे

8:55 AM- आप से निकाले जाने के बाद भाजपा में आए कपिल मिश्रा मॉडल टाउन सीट से पीछे

8:50 AM- पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते आदर्श शास्त्री द्वारका सीट से पीछे

8:45 AM- तिमारपुर सीट से आप के दिलीप पांडेय भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह से पीछे हो गए हैं

8:40 AM- आप के राघव चंद्रा राजेंद्र नगर सीट से आगे

8:35 AM- आप से कांग्रेस में आईं अलका लांबा चांदनी चौक से पीछे

8:30 AM- आप 54, भाजपा 15 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

8:24 AM- आप 53, भाजपा 16 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

8:18 AM- आप 53, भाजपा 15 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

8:15 AM- आप 52, भाजपा 14 और कांग्रेस 1 सीटों पर आगे

8:14 AM- आप 38, भाजपा 13 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

8:10 AM- आप 21 और भाजपा 9 सीटों पर आगे

8:05 AM- भाजपा और आप 1-1 सीटों पर आगे

8:00 AM- वोटों की गिनती शुरू

आप ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे

चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े मतदान के करीब 24 घंटे बाद जारी किए थे। आप ने इस पर हैरानी जताई और कहा कि भीतर ही भीतर खेल चल रहा है। आप ने ईवीएम की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। इसी के चलते उसने हर स्ट्रॉन्ग रूम पर अपने 10-10 कार्यकर्ता तैनात किए थे।

गिनती के लिए तैयारियां

चुनाव में वोटिंग और ट्रेंड्स

Exit mobile version