Latest

LIVE Coronavirus Updates: अब तक भारत में 166 लोगों की मौत, Total 5,734 मामलों की Confirm

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,734 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,095 लोगों का इलाज जारी है। 473 लोग ठीक हो गए हैं और 166 लोगों की मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11 है। इसमें डिस्चार्ज हो चुके 9 लोग भी शामिल हैं। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के अनुासर राज्य में कोरोना वायरस के 4 और मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें से 1 रांची में कोरोना संक्रमित परिवार से है और 3 अन्य बोकारो में एक संक्रमित परिवार से हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 हो गई है।

मंत्रियों के समूह की बैठक
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में आज कोरोना वायरस को लेकर मंत्रियों के समूह (GoM) की एक उच्च-स्तरीय बैठक होगी।

09:29 AM
बिहार में 4 नए मामलों की पुष्टि
बिहार के सिवान में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मरीजों की संख्या 43 हो गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

09:26 AM
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी को बोलोनसरो ने कहा धन्यवाद
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलोनसरो ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ब्राजील को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मुह के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मेरी सीधी बातचीत के परिणामस्वरूप हमें हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन को जारी रखने के लिए कच्चा माल मिलेगा।

08:55 AM
लुधियाना में दो औ मामलों की पुष्टि
लुधियाना में कोरोना वायरस से दो लोग (15 वर्षीय और एक 24 वर्षीय) संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कुल अब तक 8 मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी लुधियाना के उपायुक्त परदीप अग्रवाल के हवाले से दी है।

08:39 AM
भारत में पिछले 24 घंटे में 540 मामले बढ़े – स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से भारत में पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 5,734 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,095 लोगों का इलाज जारी है। 473 लोग ठीक हो गए हैं और 166 लोगों की मौत हो गई है।

08:17 AM
छत्तीसगढ़ में अब तक 11 मामलों की पुष्टि
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 11 है। इसमें डिस्चार्ज हो चुके 9 लोग भी शामिल हैं।

08:03 AM
झारखंड में चार नए मामलों की पुष्टि, कुल अब तक 13 मामलों की पुष्टि
झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के अनुासर राज्य में कोरोना वायरस के 4 और मामलों की पुष्टि हुई है, इनमें से 1 रांची में कोरोना संक्रमित परिवार से है और 3 अन्य बोकारो में एक संक्रमित परिवार से हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 हो गई है।

07:51 AM
सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 1018 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 79 लोग ठीक हो गए हैं और 64 लोगों की मौत हो गई है।

07:49 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 5,274 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 5,274 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4.714 लोगों का इलाज जारी है, 410 लोग ठीक हो गए हैं और 149 लोगों की मौत हो गई है।

Back to top button