LIVE Coronavirus India and World News: भारत के 75 जिलों में लॉकडाउन; 31 मार्च तक ट्रेन-बस, मेट्रो बंद

महाराष्ट्र और बिहार में आज कोरोना से एक-एक मौत
भारत में कुल 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है
भारत में कुल 341 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने 75 जिलों में लॉकडाउन के आदेश दिए हैं।31 मार्च तक इन जिलों में ट्रेन,बस और मेट्रो सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में जहां 63 साल के एक मरीज ने बीती रात दम तोड़ दिया तो वहीं बिहार में पटना एम्स में एक 38 साल के व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। वहीं भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज दोपहर 2.40 बजे तक देश में कुल 370 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच देश में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें रद कर दी गई है। भारतीय रेलवे के मुताबिक 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद कर दिया गया है।इस बीच देश के तीन राज्यों में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं। आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन का आदेश दिया हैं।
लोगों को अलग करना ही सबसे आसान तरीका
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा, ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ने के लिए, सबसे आसान तरीका बाहर से आने वाले लोगों को अलग करना है। वायरस हवा में मौजूद नहीं हैं। इसे जारी की गई डॉपलेट्स के जरिए आगे भेजा जाता है।
To break the chain of transmission, the easiest method is to isolate the people coming from outside. The virus is not present in the air, it can be transmitted through droplets released: Indian Council of Medical Research Director-General Balram Bhargava #CoronavirusPandemic pic.twitter.com/ZBQJXH6aUW
— ANI (@ANI) March 22, 2020
पश्चिम बंगाल गैर-जरूरी कार्गो वस्तुओं की आवाजाही स्थगित
पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर राज्य में सभी गैर-जरूरी कार्गो वस्तुओं की आवाजाही को 22 मार्च से 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में धारा 144 लागू
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मैं हर किसी से अनुरोध करना चाहूंगा कि कल सुबह तक जनता मार्च को जारी रखें। मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मेरे पास महाराष्ट्र में धारा 144 लागू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। मुंबई में भारत के बाहर किसी भी फ्लाइट को नहीं उतरने दिया जाएगा।
उत्तराखंड में 31 मार्च तक लॉकडाउन
कोरोना वायरस के खिलाफ आज देखे गए देशव्यापी जनता कर्फ्यू के बाद उत्तराखंड में 31 मार्च तक पूरे राज्य में कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, आवश्यक सेवाएं, जैसे कि भोजन और दवाएं, सभी के लिए उपलब्ध होंगी।
02:57 PM
भारत के 75 जिलों में लॉकडाउन
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने 75 जिलों में लॉकडाउन के आदेश दिए हैं।31 मार्च तक इन जिलों में ट्रेन,बस और मेट्रो सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।कैबिनेट सचिव ने आज राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ COVID-19 स्थिति की समीक्षा की। उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी जिन्होंने कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि की है।
02:42 PM
भारत में कोरोना के कुल 370 मामले
भारत मे कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीइने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से जानकारी दी है कि भारत में कोरोना के कुल 370 मामले सामने आ चुके हैं।
02:08 PM
घर पर रहें और जान बचाएं: राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साथी अमेरिकियों को घर में रहने और जीवन बचाने के लिए एक स्पष्ट आह्वान दिया है क्योंकि घातक कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर कोरोना के संक्रमण 3 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।
01:46 PM
नोएडा में कोरोना का छठा पॉजिटिव मामला
ग्रेटर नोएडा में 31 साल के एक व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इससे नोएडा में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 6 तक पहुंची है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, जिले के अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। पीटीआइ ने बताया कि अल्फा-1 का रहने वाला मरीज अभी हाल में ही दुबई से लौट कर आया था।
01:42 PM
कोलंबिया में कोरोना वायरस से पहली मौत
कोलंबिया ने अपनी पहली कोरोना वायरस मौत की सूचना दी है, देश के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को घोषणा की। उनके मुताबिक देश में 210 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है
।
01:31 PM
इटली से आया एयर इंडिया का चालक दल होगा क्वारंटाइन
एयर इंडिया के चालक दल ने रोम, इटली से भारतीयों नागरिकों को निकाला। एयर इंडिया के अधिकारी के मुताबिक आज कंपनी के स्थापित मानदंडों के अनुसार उन्हें होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है।
Air India crew who evacuated Indians citizens from Rome, Italy today have been advised home quarantine as per the established norms of the company: Air India official pic.twitter.com/97hVvTrVf3
— ANI (@ANI) March 22, 2020
31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद
समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक देश में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें रद कर दी गई है। भारतीय रेल के मुताबिक 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है।रेलवे के मुताबिक उपनगरीय ट्रेनों और कोलकाता मेट्रो रेल की उपनगरीय सेवाओं को सिर्फ आज रात 12 बजे तक जारी रखा जाएगा।
12:54 PM
ITBP छावला कैंप पहुंचे इटली से आए 263 भारतीय छात्र
इटली से लाए गए 263 भारती छात्रों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) छावला के क्वारंटाइन सेंटर लाया गया है। यहां सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
Delhi: 263 Indian evacuees from Rome brought to Indo-Tibetan Border Police (ITBP) Quarantine Centre, Chhawla pic.twitter.com/vM24or99nN
— ANI (@ANI) March 22, 2020
12:45 PM
जम्मू कश्मीर: सभी कार्यालयों में 23,24 और 25 मार्च को छुट्टी
कोरोना वायरस महामारी चल रही है। इस बीच जम्मू और कश्मीर योजना के प्रमुख सचिव रोहित कंसल के मुताबिक सरकार ने सभी कार्यालयों में 23,24 और 25 मार्च को छुट्टियां हैं।
Ongoing COVID19 pandemic; Govt declares holiday in all offices on March 24. March 23rd and March 25th are holidays. Essential services to continue undisturbed: Rohit Kansal, Principal Secretary, Planning, Jammu & Kashmir (file pic) pic.twitter.com/PWKls2Mk6v
— ANI (@ANI) March 22, 2020








