Site icon Yashbharat.com

LIVE Coronavirus India and World News: पूरे देश में ताली, थाली, मजीरा और घंटा बजा कर कोरोना के कर्मवीरो को किया गया सलाम

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने 75 जिलों में लॉकडाउन के आदेश दिए हैं।31 मार्च तक इन जिलों में ट्रेन,बस और मेट्रो सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र में जहां 63 साल के एक मरीज ने बीती रात दम तोड़ दिया तो वहीं बिहार में पटना एम्स में एक 38 साल के व्यक्ति की बीती रात मौत हो गई। वहीं भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आज दोपहर 2.40 बजे तक देश में कुल 370 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच देश में 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनें रद कर दी गई है। भारतीय रेलवे के मुताबिक 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद कर दिया गया है।इस बीच देश के तीन राज्यों में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं। आज पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन का आदेश दिया हैं।

Exit mobile version