Latest

Live Breaking: पीएम मोदी ने कहा हमने धारा 370 को फेयरवेल दे दिया, ट्रम्प के सामने पाकिस्तान पर हमला

ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में आर्टिकल 370 को लेकर कहा कि हमने सैकड़ों कानूनों को फेयरवेल दिया इसमे सबसे महत्वपूर्ण था जम्मूकश्मीर में धारा 370 इसे 70 साल बाद हमने फेयरवेल दे दिया। श्री मोदी ने कहा कि इससे जम्मू कश्मीर में समान विकास होगा। श्री मोदी ने कहा कि इससे कुछ लोगों को परेशानी हुई ये लोग आतंकवाद पालते हैं। इसके साथ श्री मोदी ने पाकिस्तान पर सीधा हमला किया उन्होंने ट्रम्प के सामने 9-11 और मुंबई हमले की बात भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में राष्ट्रपति ट्रम्प पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प को स्टैंडिंग सम्मान देंगे। श्री मोदी ने अमेरिका में सीधे कश्मीर और धारा 370 का जिक्र करके पाकिस्तान को सीधे चेलेंज कर दिया। खास बात यह है कि पीएम का भाषण ट्रम्प बेहद ध्यान से सुन रहे थे। हाउडी मोदी पर पीएम ने कहा भारत मे सब ठीक है एवरीथिंग फाइन।

Leave a Reply

Back to top button