Site icon Yashbharat.com

LIVE Bihar Election 2020: चिराग बोले: मैं शेर का बच्‍चा जंगल चीरने निकला हूं, BJP ने जारी किया घोषणा पत्र

22 10 2020 bihar election 221020 20927901 63643886

पटना। LIVE Bihar Assembly Election 2020 Updates: बिहार में आज भी चुनावी रैलियों का दिन Day of Election Rallies) है। राष्‍ट्रीय नेताओं की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) की रैलियां अगवानपुर (बाढ़), नासरीगंज (नोखा) और नवीनगर (औरंगाबाद) में हो रही हैं। आज झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babu Lal Marandi) और रघुवर दास (Raghubar Das) की रैलियां हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पांच तो राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) एक दर्जन रैलियां कर रहे हैं। आज भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (CPI) का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया जा रहा है। उधर, केद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला की मीडिया से रूबरू होंगे। बिहार के पल-पल के चुनावी हाल के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

10:30 बजे: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र। पांच सूत्र, एक लक्ष्‍य, 11 संकल्‍प का विजन डॉक्‍युमेंट जारी। इसमें बिहार के विकास का वादा किया गया है।

10:00 बजे: नवादा में बोले चिराग पासवान: पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने को रणभूमि में हूं। शेर का बच्चा हूं जंगल चीरने निकला हूं। बीजेपी वाले नियंत्रित भाषा का इस्तेमाल करें। बीजेपी का मुख्‍यमंत्री बना तो एलजेपी समर्थन देगी। पीएम मोदी ने हर दुख में साथ दिया। मैं उनकी आलोचना नहीं कर सकता। हम नीतीश कुमार के साथ नहीं हैं।

Exit mobile version