LIVE Bigg Boss 14 Finale: राखी सावंत और अली गोनी विनर की रेस से बाहर, अब मुकाबला रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली के बीच

नई दिल्ली। Bigg Boss 14 Grand Finale : करीब साढ़े चार महीने का सफर पूरा कर आज बिग बॉस अपनी मंज़िल पर पहुंचने वाला है। बस कुछ ही घंटों के बाद बिग बॉस 14 के विनर का नाम सामने आ जाएगा। 3 अक्टूबर 2020 को शुरू हुआ ये शो आज रात खत्म हो जाएगा। तमाम उतार चढ़ाव और धक्का मुक्की के बाद कोई एक आज आज विनर की ट्रॉफी ले जाएगा। बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ी कोई भी खबर आपसे मिस न हो इसलिए हम जुड़े रहेंगे आपे साथ लाइव और आपको देंगे फिनाले से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट।

Bigg Boss 14 Grand Finale LIVE UPDATES :

Ads by Jagran.TV
* बिग बॉस 14 के विनर की रेस से अली गोनी बाहर हो गए हैं। अब मुकाबला राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच होना है। आपको याद दिला दें कि अली ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वो एक बार पहले भी घर से बाहर जाकर चुके थे।

द खबरी के अनुसार राखी सावंत 14 लाख रुपए की राशि लेकर बिग बॉस का शो छोड़ देती हैl
Bigg Boss 14 Grand Finale: राखी सावंत ने 14 लाख लेकर छोड़ा शो और अली गोनी हुए बाहर
यह भी पढ़ें

*बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में आज माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही, धर्मेंद्र और रितेश देशमुख मेहमान बनकर आने वाले हैं। जहां नेरा अपने डांस से जलवा बिखरेंगी, तो वहीं रितेश घर में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करने वाले हैं। वहीं माधुरी दीक्षित टॉप 4 फाइनलिस्ट का एलान करेंगी।

रुबीना दिलैक के स्वागत के लिए अभिनव शुक्ला ने घर पर एक खास सरप्राइस भी रखा हैl
Bigg Boss 14 Grand Finale: जानें क्यों अभिनव शुक्ला को लगता है रूबीना दिलैक शो की हैं स्पष्ट विजेता
यह भी पढ़ें

Exit mobile version