ह्यूस्टन, एजेंसी। Howdy Modi Houston PM Narendra Modi Speech Live Update, भारत के लिए रविवार की यह रात बेहद गर्व की रात है। मौका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शो ‘हाउडी मोदी’ का। पीएम मोदी टेक्सास के ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक अमेरिकी-भारतीय लोगों को संबोधित कर रहे है। यह भारत के नजरिये से बड़ी बात है कि इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद होंगे। यह पहला मौका है कि जब कभी दुनिया के दो बड़े देशों के प्रधान एक साथ लोगों को संबोधित करेंगे। ऐसे में इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर होगी। इधर स्टेडियम में नारे गूंजे जहां हुये बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है।
हालांकि, यह कार्यक्रम कितना जबरदस्त होने जा रहा है, इसका अंदाजा हम मोदी-ट्रंप की हुई हाल की बैठक से लगा सकते है। इस बैठक में दोनों की दोस्ती ने सबका दिल जीता था। तो ऐसे में रविवार रात को एनआरजी स्टेडियम में कितना धमाल होने वाला है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जल्द ही पीएम मोदी अपना भाषण शुरू करेंगे।
पीएम मोदी का अमेरिका में संबोधन- Live Update
– PMO की तरफ से अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भव्य स्वागत के लिए ट्वीट के जरिए धन्यवाद जताया गया।
Thank you Houston for such amazing affection! #HowdyModipic.twitter.com/xlbWsMVkae
— PMO India (@PMOIndia) September 22, 2019
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NRG स्टेडियम के मंच पर पहुंचे। वह शीघ्र ही सभा को संबोधित करेंगे।
#WATCH Prime Minister Narendra Modi arrives on stage at NRG stadium in Houston, he will address the gathering shortly. #HowdyModipic.twitter.com/qhsbQr6Dtx
— ANI (@ANI) September 22, 2019
– जूनियर अमेरिकी सीनेटर(टेक्सास), टेड क्रूज़: भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। अमेरिका को गर्व है कि भारत उसका दोस्त है। आज टेक्सास सहित संयुक्त राज्य अमेरिका में भी भारतीय-अमेरिकी समुदाय का उत्सव है। हम आपके अविश्वसनीय योगदान के लिए धन्यवाद करते है।
– यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेशनल डेलीगेशन हाउडी मोदी के स्टेज पर
United States Congressional delegation arrives on stage at the #HowdyModi event in Houston pic.twitter.com/LJJt6lwRvl
— ANI (@ANI) September 22, 2019
– टेक्सास के सांसद जॉन कॉर्निन का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप आज ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में व्यापार से संबंधित कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं।
#WATCH US Senator for Texas, John Cornyn: I don’t know specifically about what sort of discussions the President & PM are going to have. I won’t be surprised if there is some announcement by President Trump today, hopefully we’ll be able to sort out trade differences. #HowdyModipic.twitter.com/a9aEOidzgP
— ANI (@ANI) September 22, 2019
– कुछ ऐसे सुर और ताल का मेल हो रहा है। जुगलबंदी।
Mesmerizing fusion of Sur, Taal & Strings when East meets West!#HowdyModipic.twitter.com/rKBbBlXlfb
— Texas India Forum (@howdymodi) September 22, 2019
– ट्रंप के ट्वीट पर पीएम मोदी बोले- यह निश्चित रूप से एक शानदार दिन होगा। जल्द आपसे मिलूंगा। फिर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा ‘जल्द प्यारे भारतीय समुदाय के लोगों से मिलूंगा’।
It surely will be a great day! Looking forward to meeting you very soon @realDonaldTrump. https://t.co/BSum4VyeFI” rel=”nofollow
— Narendra Modi (@narendramodi)September 22, 2019
– Howdy Modi में भांगड़ा कलाकार जलवे बिखेर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं।
#WATCH Bhangra artistes perform at #HowdyModi event in Houston, Texas. PM Narendra Modi and President Donald Trump to arrive shortly. pic.twitter.com/6s8Tq7r4fs
— ANI (@ANI) September 22, 2019
– Howdy Modi शो को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप बोले, ‘टेक्सास में आज का दिन शानदार रहेगा, ह्यूस्टन में आज अपने दोस्तों के साथ रहूंगा’
– स्टेडियम में बेसब्री से लोग पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे हैं। देखिए
The crowd awaits PM @narendramodi‘s arrival with high energy in the stadium! #HowdyModi l #SharedDreamsBrighterFuturespic.twitter.com/dZpURqhAll
— Texas India Forum (@howdymodi)September 22, 2019
– ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में ‘हाउडी मोदी’ शो शुरू हो चुका है। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे है, वहीं इसकी शुरुआत गुरुवाणी के साथ हुई। फिर गरबा और अब भांगड़ा स्टेडियम में लोगों के अंदर जोश भर रहा है।
– अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के समर्थन में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयंशकर ने अपनी प्रोफाइल फोटो को बदल दिया है। उन्होंने Howdy, Modi! को अपनी प्रोफाइल पर लगाया। इसके अलावा के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी और रेल मंत्री पीयूष गोयल समेत राधामोहन सिंह और तमाम नेताओं ने भी ट्विटर पर हाउडी मोदी को अपना प्रोफाइल बनाया है।
– ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैरीलैंड से रवाना हुए अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप।
ट्रंप और मोदी
‘हाउडी मोदी’ पूरी तरह से पीएम मोदी का शो है, लेकिन ट्रंप द्वारा इस शो में शिरकत करने से चार चांद लग जाएंगे। बता दें कि इस दौरान वो लगभग 100 मिनट ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में बिताएंगे। करीब 30 मिनट ट्रंप भाषण भी देंगे जिसमें खासतौर पर भारत और अमेरिका के मजबूत रिश्तों का जिक्र होगा।
बता दें कि 2016 में ट्रंप ने अपने चुनावी कैंपेन के दौरान ही भारत का अच्छा दोस्त बने रहने की बात कही थी।…और जहां अब देखे तो वे इस पर अमल करते भी दिख रहे हैं। वे हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल हो रहे है।
