Site icon Yashbharat.com

LIVE हिंसक हुआ कांग्रेस का भारत बंद: कहीं तोड़ी बसें तो कहीं रोकी ट्रेनें

band 1

नेशनल डेस्कः पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ के तहत आज 20 से अधिक विपक्षी दलों के नेताओं का राजघाट से रामलीला मैदान की तरफ मार्च शुरू हो गया है।  इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के नेता शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा,‘‘देश के सभी विपक्षी दलों ने भारत बंद में शामिल होने का फैसला किया। इसके साथ ही यह भी सहमति बनी कि दिल्ली में भी हमें एकजुटता दिखानी होगी। सभी आज के प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।‘‘ कांग्रेस का कहना है कि उसकी ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, ताकि आम जनता को दिक्कत नहीं हो।


LIVE अपडेट्स

ये पार्टियां कर रही समर्थन
कांग्रेस के मुताबिक समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), जद(एस), आम आदमी पार्टी (आप), तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), नेशनल कांफ्रेंस, झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (झाविमो-प्र), एआईयूडीएफ, केरल कांग्रेस (एम), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी), आईयूएमएल और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता इस प्रदर्शन में शामिल हैं।

Exit mobile version