Site icon Yashbharat.com

LIVE: भारत ने उड़ाये पाकिस्तान के 2 विकेट, इमाम सस्ते में आउट

bharat vs pak

दुबई। भुवनेश्वर कुमार ने बुधवार को एशिया कप में पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया जब उन्होंने फखर जमान को आउट किया। पाक ने समाचार लिखे जाने तक 5 ओवरों में 2 विकेट पर 4 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 1 और शोएब मलिक 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक की शुरुआत भुवी ने बिगाड़ी जब उन्होंने इमाम उल हक (2) को विकेटकीपर धोनी के हाथों झिलवाया। अभी पाक इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि भुवी ने अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर फखर को चहल के हाथों झिलवाया।

PAK 5/2 (3.0 Ovs)

CRR: 1

Pakistan opt to bat

पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच पर बनी रहेंगी। वो इसलिए, क्योंकि अब देखना यह बाकी है कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल हुई चैम्पियंस ट्राॅफी के फाइनल में मिली हार का बदला पाकिस्तान से ले पाएगी या नहीं। अाइए, जानें इस मैच से पहले कि आखिर किस टीम का पलड़ा है भारी। दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है।

इस टीम का पलड़ा है भारी  
दोनों टीमें 1 साल बाद आपस में भिड़ने जा रही हैं। एशिया कप में इनका रिकाॅर्ड देखा जाए तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान से थोड़ा भारी नजर आता है। 1984 से शुरू हुए एशिया कप टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों देशों का 12 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें भारत ने 6 तो पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा।

Exit mobile version