Sunday, May 10, 2026
Latest:
FEATUREDLatestSportsक्रिकेट

Live: भारत की शानदार शुरुआत, 17 ओवर में 100 रन राहुल और रोहित क्रीज पर

खेल डेस्क. भारत ने पाक के खिलाफ बढ़िया शुरुआत की 20 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 108 रन बना लिए राहुल 40 और रोहित 65 रन पर खेल रहे हैं ।

इससे पहले

वर्ल्ड कप के 22वें मैच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी। इस दौरान रोहित ने 12वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लगातार पांचवें मैच में 50+ स्कोर बनाया। इस वर्ल्ड कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक भी लगाया था।

रोहित की पिछली पांच पारियां

रन किसके खिलाफ मैदान
95 ऑस्ट्रेलिया मोहाली
56 ऑस्ट्रेलिया दिल्ली
122* दक्षिण अफ्रीका साउथैम्पटन
57 ऑस्ट्रेलिया ओवल
50+* पाकिस्तान मैनचेस्टर

आमिर दो बार पिच पर विकेट के सामने आए

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पहला ओवर मेडन किया। अंपायर ने आमिर के फॉलोथ्रू को लेकर दो बार वॉर्निंग दी। गेंद फेंकने के बाद वे विकेट के डेंजर एरिया में जा रहे थे।

आमिर

पाकिस्तानी टीम में शादाब-इमाद की वापसी

पाकिस्तान ने दो बदलाव किए। दो स्पिनर शादाब खान और इमाद वसीम को शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने शिखर धवन की जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को मौका दिया है।

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (पाकिस्तान), इमाम उल हक, फख्र जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply