Site icon Yashbharat.com

Live : भारत का इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर

virat out17 2018717 203134 17 07 2018

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के सामने मंगलवार को तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। भारत ने विराट कोहली के अर्द्धशतक की मदद से 8 विकेट पर 256 रन बनाए।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। रोहित शर्मा सिर्फ दो रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। इसके बाद विराट और धवन ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। इसके बाद धवन भी आउट हो गए। उन्होंने 44 रन बनाए। धवन जोखिमभरा रन चुराने के चक्कर में रन आउट हुए। इस बीच विराट कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। केएल राहुल की जगह शामिल किए गए दिनेश कार्तिक मौके का ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए। वे 21 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड हुए।

केएल राहुल की जगह शामिल किए गए दिनेश कार्तिक मौके का ज्यादा लाभ नहीं उठा पाए। वे 21 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड हुए। अब उम्मीदें कप्तान विराट कोहली पर टिक गई थी, लेकिन वे अर्द्धशतक पूरा करने के बाद रशीद की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 72 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 71 रन बनाए। सुरेश रैना एक बार फिर असफल रहे और 1 रन बनाकर मोईन की गेंद पर लेग स्लिप में जो रूट को कैच थमा बैठे। हार्दिक पांड्‍या मात्र 21 रन बनाकर मार्क वुड की शानदार गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमाया। धोनी 42 रन बनाकर विली की गेंद पर विकेटकीपर बटलर को कैच थमाकर पैवेलियन लौट। उन्होंने 4 चौके लगाए। धोनी के आउट होने के बाद भुवनेश्वर कुमार (21) और शार्दुल ठाकुर (22 नाबाद) ने आठवें विकेट के लिए 25 गेंदों पर 35 रनों की भागीदारी की। भुवी पारी की अंतिम गेंद पर विली के शिकार बने।

भारत ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। केएल राहुल की जगह दिनेश कार्तिक को लिया गया। इनके अलावा भी दो बदलाव किए गए, भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई। शार्दुल ठाकुर को भी ‍टीम में लिया गया। उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल को बाहर किया गया है। इंग्लैंड ने जेसन रॉय की जगह जेम्स विंस को टीम में लिया।

सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने नॉटिंघम में पहला वनडे आसानी से जीता था, लेकिन इंग्लैंड ने जो रूट के शतक से लॉर्ड्‍स में दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारतीय टीम का बल्लेबाजी मध्यक्रम गड़बड़ा रहा है, केएल राहुल की जगह दिनेश कार्तिक खेलेंगे।

इंग्लैंड टीम में भी एक बदलाव हुआ। । जेसन रॉय के दाएं हाथ की उंगली में चोट है और उन्होंने सोमवार को ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया। उनकी जगह जेम्स विंस को शामिल किया गया

Exit mobile version