LIVE बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2020: रुझानों में बड़ा उलटफेर, 125 सीटों के साथ NDA की सरकार, तेज प्रताप यादव पीछे

LIVE Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020: बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती हो रही है। रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरू में गठबंठन आगे था, लेकिन सभी 243 सीटों के रुझान आने के बाद तस्वीर पलटती दिख रही है। ताजा खबर के अनुसार, महागठबंधन 126 तो एनडीए 109 पर आगे चल रहा है। आरजेडी को सबसे ज्यादा 79 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को 61, तो जेडीयू को 49 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 सीट है। बड़ी खबर यह भी है कि हसनपुर सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। इसी तरह हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी पर भी हार का डर मंडरा रहा है।
बिहार चुनाव परिणाम की अब तक की बड़ी बातें
लोगों में नीतीश कुमार के खिलाफ गुस्सा है। एनडीए की लाज भाजपा ने बचाई है। वहीं आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है। उसे जितनी सीटें मिल रही हैं, बाकी दल उसके आसपास भी नहीं हैं।
इससे पहले मतगणना शुरू होने के पहले घंटे में ही तेजस्वी ने शतक लगा लिया था। महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है, वहीं एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी बनती दिख रही है। थोड़ी देर में साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच साल सेवा का मौका किसे दिया है, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या आरजेडी के तेजस्वी यादव। दिन में दो या तीन बजे तक तस्वीर पूरी साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। यानी सुशासन बाबू का सफर यही थम जाएगा। महागठबंधन विजयी होता है तो तेजस्वी यादव के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट कोई दूसरा नहीं होगा।
LIVE अपडेट: बिहार विधानसभा चुनाव का पहला रुझान एनडीए के पक्ष में आया है। भाजपा दो सीट पर आगे चल रही है। ताजा खबर लिखे जाने तक एनडीए सोलह सीट पर तो महागठबंधन 20 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पूर्णिया में भाजपा आगे चल रही है। औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी रामाधार सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह से 941 वोटों से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरपुर के पारु व बरूराज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आगे।