Sunday, May 24, 2026
Latest:
FEATUREDLatestबिहार

LIVE बिहार उपचुनावः अररिया में भाजपा ने 6605 वोटों से बनाई बढ़त

पटनाः बिहार में उपचुनाव की तीनों सीट पर मतगणना जारी है। इन तीनों सीटों पर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। अररिया में भाजपा ने 6605 वोटों से बढ़त बना ली है। अररिया में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह को 100380 वोटें मिली हैं। जहानाबाद में राजद प्रत्याशी सुदय यादव 6127 सीटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भभुआ में भी भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहें हैं।

क्रम संख्या विधानसभा आगे पीछे
1 जहानाबाद RJD BJP
2 भभुआ BJP CONGRESS

 

क्रम संख्या लोकसभा आगे पीछे
1 अररिया BJP RJD

LIVE UPDATES

-अररिया में भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप सिंह को 100380 वोटें मिली हैं।
अररिया में भाजपा ने 6605 वोटों से बढ़त बना ली है।
-अररिया में राजद को 59229 वोटें मिली हैं तो वहीं भाजपा को 57850 वोटें मिली है।
भभुआ में भाजपा प्रत्याशी रिंकी पांडेय 4074 वोटों से आगे चल रहीं हैं।
अररिया में राजद प्रत्याशी सरफराज आलम 1379 वोटों से आगे आ गए हैं।
जहानाबाद में जदयू उम्मीदवार 15,000 वोटों से पिछड़ गए हैं।
अररिया में भाजपा प्रत्याशी को 40567 सीटें मिली हैं जबकि राजद प्रत्याशी 35701 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अररिया और भभुआ में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है तो वहीं जहानाबाद में राजद आगे चल रही है।
जहानाबाद में राजद प्रत्याशी सुदय यादव 6127 सीटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
-भाजपा के प्रदीप अररिया लोकसभा चुनाव में 4866 वोटों से आगे चल रहे हैं।

अररिया के डीएम हिमांशु शर्मा ने कहा कि 3 से 4 बजे तक मतगणना का काम पूरा हो जाएगा। वहीं शुरुआती रूझान में अररिया में राजद उम्मीदवार सरफराज आलम अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह से पीछे चल रहे हैं। वहीं भभुआ विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़ रहा है।

जहानाबाद विधानसभा सीट पर पहले राउंड में जेडीयू प्रत्याशी अभिराम शर्मा से राजद उम्मीदवार सुदय यादव आगे चल रहे हैं। यहां सुदय और अभिराम में कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं कैमूर विधानसभा सीट पर चल रही मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रिंकी रानी पांडे ने शुरुआती रूझान में लीड बना ली है। जानकारी के अनुसार, एसएस कॉलेज जहानाबाद को मतगणना केंद्र बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छ स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 14 टेबलों पर मतगणना हो रही है जो कुल 26 राउंड तक चलेगी।

बता दें कि बिहार में अररिया से लोकसभा और जहानाबाद व भभुआ से विधानसभा उपचुनाव करवाए गए हैं। इन उपचुनावों में कुल 38 उम्मीदवारों ने भाग लिया। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply