Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

Live: कृषि कानून पर बवाल, किसानों से बात करेंगे राहुल, रेलवे ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारी

किसान संगठन और विपक्ष के नेता लगातार कृषि कानून को लेकर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 10 बजे किसानों से बातचीत कर सकते हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने कांग्रेस शासित सभी राज्यों से केंद्र के किसान विरोधी विधान को नकारने वाले कानून पारित करने को कहा है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति रेल रोको प्रदर्शन करेगी। पंजाब के जालंधर, अमृतसर, टांडा, मुकेरियां और फिरोजपुर में 24 सितंबर से प्रदर्शनकारी रेल की पटरियों पर बैठ हुए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस की योजना गांधी जयंती के मौके पर बड़ा प्रदर्शन करने की है। वहीं डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी कानून के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।

रेल रोको आंदोलन करेगी किसान मजदूर संघर्ष समिति
किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव का कहना है कि समिति अमृतसर में रेल रोको आंदोलन करेगी। एक अक्तूबर को हम अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर आंदोलन की घोषणा करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट जा सकती है पंजाब सरकार
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार नए कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम