मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर भारी गहमा गहमी है। शिवसेना के लोग बाहर नारेबाजी कर रहे है तो वहीं करणी सेना तथा रामदास आठवले की पार्टी आरपीआई समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं
वहीं अभिनेत्री के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएसमी ने उनके बांद्रा स्थित बंगले में अवैध निर्माण को गिरा दिया। इस कार्रवाई के खिलाफ कंगना ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीनें लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। इस पर कंगना ने कहा था कि मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) क्यों है।
Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

