Site icon Yashbharat.com

Live: अटल जी की अस्थिकलश यात्रा का शहर में प्रवेश, मंत्री संजय पाठक सहित भाजपाजनो ने अर्पित की श्रद्धांजलि

IMG 20180824 WA0030

कटनी। भारत रत्न पँडित अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थि कलश यात्रा का सायं बजरंग नगर पीरबाबा से नगर प्रवेश हुआ। यहां मौजूद शहरवासियों तथा भाजपा जनों ने अटल जी के अस्थि कलश का दर्शन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

माधवनगर गेट पर राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने अस्थि कलश के दर्शन किये तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अस्थि कलश रथ पर यात्रा प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव, विधायक सन्दीप जायसवाल, जिला अध्‍यक्ष पीतांबर टोपनानी, नगर अध्‍यक्ष राम रतन पायल, पूर्व मंत्री अलका जैन, पूर्व विधायक सूर्कीति जैन, चमनलाल आनंद, रामचंद तिवारी, लक्ष्‍मण वीरवानी, रवि खरे, हरिशंकर गर्ग, अश्विनी गर्ग, महेश शुक्‍ला, रणबीर कर्ण, आशीष गुप्‍ता, कन्‍हैया सचदेवा, बच्‍चू निषाद, सुधाीर बाजपेयी, वागीश आनंद, अखिलेश पांडे, मनीष दुबे, कैलाश जैन, अशोक विश्‍वकर्मा, रामू साहू, सत्‍यनारायण अग्रहरि सहित कई वरिष्‍ठ भाजपा जन मौजूद थे।

शहर भ्रमण के पश्‍चात द्ववारका भ्‍वन मेंश्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी।

Exit mobile version