Site icon Yashbharat.com

Live:बारिश ने रोका खेल, पाकिस्तान को जीत के लिए 90 गेंदों में चाहिए 171 रन, D/L में भी हार तय

0521 vijay

खेल डेस्क.  भारत के 337 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे पाकिस्तान के 6 विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है। इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर हैं। हार्दिक पांड्या ने लगातार दो गेंदों पर मो. हफीज (9 रन) और शोएब मलिक (0 रन) को आउट किया। इससे पहले कुलदीप यादव ने भी लगातार दो ओवरों में पाक ओपनर बाबर आजम (48 रन) और फख्र जमां (62 रन) के विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 140 और विराट कोहली ने 77 रनों की पारी खेली।

भुवनेश्वर का ओवर पूरा करने आए शंकर ने दिलाई पहली सफलता
भारत को पहली सफलता विजय शंकर ने दिलाई। वे भुवनेश्वर कुमार का ओवर पूरा करने आए थे। उन्होंने 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इमाम उल हक को एलबीडब्ल्यू कर दिया। ये शंकर की पहली गेंद थी। वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले वे पहले भारतीय हैं। उन्होंने 35वें ओवर में पाक कप्तान सरफराज अहमद (12) को बोल्ड कर दिया। भुवनेश्वर एड़ी में चोट के कारण पाक के खिलाफ मैच से बाहर हो गए।

 

राहुल-रोहित ने शतकीय साझेदारी की

इससे पहले भारत के रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। राहुल ने 57 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए। चैम्पियंस ट्रफी 2017 के फाइनल में भारत के खिलाफ 6.3 ओवर में 19 रन पर तीन विकेट लेने वाले हसन अली इस मैच में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 9 ओवर में 84 रन दिए। हसन को सिर्फ एक सफलता मिली।

 

राहुल ने वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक लगाया

भारत की ओपनिंग साझेदारी वहाब रियाज ने तोड़ी। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले केएल राहुल (57 रन) को पवेलियन भेजा। रोहित-राहुल ने पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। हार्दिक पंड्या 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम के हाथों कैच कराया। महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 1 रन बनाकर आमिर की गेंद पर आउट हो गए। केदार जाधव 9 और विजय शंकर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Exit mobile version