Site icon Yashbharat.com

नन्हे बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाई अपनी बात, शाही इमाम बुखारी के पोते का वीडियो वायरल

Screenshot 20250514 114231 Chrome

नन्हे बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाई अपनी बात, शाही इमाम बुखारी के पोते का वीडियो वायरल। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी (Ahmed Bukhari) के पोते सैयद अरीब बुखारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) को बधाई दी है. उन्होंने पीएम मोदी से मिलने और उनके साथ एक फोटो खिंचवाने की इच्छा भी व्यक्त की. अरीब बुखारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए पीएम मोदी को इस साहसिक कदम के लिए धन्यवाद दिया।

7 साल के अरीब ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यक्तिगत रूप से फोटो खिंचवाना चाहते हैं और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उन्हें बधाई देना चाहते हैं. अरीब ने यह भी बताया कि वह पीएम को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि उनके कारण वह अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री ने केवल आतंकवादियों पर कार्रवाई की है, न कि आम लोगों पर, और आतंकवादियों को इंसान नहीं, बल्कि राक्षसों के रूप में देखा.

Exit mobile version