साहित्यकार डॉ.रमाकांत निगम को राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ ऑफ दी ईयर अवॉर्ड सम्मान से सम्मानित किया गया
कटनी मध्यप्रदेश ।।देश के ख्यातिलब्ध लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार,लेखक, कवि,पत्रकार,शिक्षाविद,न्यायविद, समाजसेवी,कला साधक,कार्टूनिस्ट, बहुमुखी प्रतिभा के धनी ,शब्दों के जादूगर,प्रखर वक्ता,मंच संचालक,कलमकार, हिन्दी रत्न,प्रख्यात शब्द शिल्पी डॉ.रमाकांत निगम को विगत पांच दशकों से उनके साहित्यिक एवं कला संस्कृति योगदान के लिए इंडिपेंडेंस इंडिया हॉनर फाउंडेशन संस्थान उत्तराखंड द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सहभागिता एवं उपलब्धियों हेतु उन्हें ,राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पर्सनेलिटी ऑफ दी ईयर अवॉर्ड सम्मान से सम्मानित कर सम्मान पत्र,ट्रॉफी, मैडल प्रदान किया गया ।संस्थान द्वारा डॉ रमाकांत निगम को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समृद्ध भारत की विकास यात्रा में सतत साहित्यिक एवं कलात्मक योगदान की अपेक्षा की है।लोकप्रिय प्रतिष्ठित कलम साधक साहित्यकार लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय कवि,शब्द शिल्पी डॉ. रमाकांत निगम की देश प्रदेश सहित नगर की कला साहित्य एवं पत्रकारिता,एवं विधि तथा समाजसेवी,विभिन्न राजनैतिक जगत की हस्तियों एवं संस्थाओं ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।

