Site icon Yashbharat.com

मदरसों में गूंजेगा सेना का पराक्रम, मौलाना की जुबानी सुनिए ऑपरेशन सिंदूर की गाथा

यूपी मदरसा एक्ट रहेगा बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा आप इस तरह 700 साल के इतिहास को बर्बाद नहीं कर सकते

मदरसों में गूंजेगा सेना का पराक्रम, मौलाना की जुबानी सुनिए ऑपरेशन सिंदूर की गाथा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है. इस अभियान में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया था.

भारतीय सेना हमेशा यह साबित कर देती है कि वो किसी को छेड़ती नहीं है और अपने दुश्मनों को छोड़ती नहीं हैं. एक बार फिर सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया है. पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब भारतीय सेना ने अद्भुत पराक्रम के साथ दिया।

मदरसों में गूंजेगा सेना का पराक्रम, मौलाना की जुबानी सुनिए ऑपरेशन सिंदूर की गाथा

 

इस पूरे अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया. अब उत्तराखंड सरकार ने इस सैन्य अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला किया है. उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने तय किया है कि प्रदेश के सभी मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं देश की सेना के शौर्य और बलिदान को समझ सकें.

रक्षा मंत्री से की मुलाकात

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां के बच्चे भी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं. हम चाहते हैं कि मदरसे के बच्चे भी सेना के साहस और बलिदान की कहानियों से प्रेरणा लें. ऑपरेशन सिंदूर ऐसा ही एक उदाहरण है.

Exit mobile version