Site icon Yashbharat.com

जैसे को तैसा! कोहली ने जीत के बाद ‘कांतारा’ स्टाइल में लिया केएल राहुल से बदला

VIRAT KOHLI

IPL 2025: जैसे को तैसा! कोहली ने जीत के बाद कांतारास्टाइल में लिया केएल राहुल से बदला।आईपीएल सीजन 18 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उसी के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर पहुंच गई है। इसी के साथ उसने DC से पिछली हार का बदला भी ले लिया।

जैसे को तैसा! कोहली ने जीत के बाद कांतारास्टाइल में लिया केएल राहुल से बदला

RCB के होम ग्राउंड यानी चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में लोकल बॉय केएल राहुल ने 93 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर DC को जीत दिलाई थी और उसके बाद साउथ की फेमस फिल्म कांतारा की तर्ज पर मैदान पर बैट रखकर कहा था- ‘ये मेरा मैदान है।’ तब उनका यह जश्न खूब वायरल हुआ था। विराट कोहली ने अब अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को पीटकर जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

Exit mobile version