LIC Saral Pension Yojana 40 साल की उम्र से ही पेंशन शुरू, जानिए इस सरल पेंशन के बारे में

LIC Saral Pension Yojana एलआईसी की इस लाजवाब योजना में आपको बीएस एकमुश्त पैसा जमा करना होता है और 40 साल की उम्र से ही आपका पेंशन शुरू हो जाती है. एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम सरल पेंशन योजना आइए जानते हैं।

सिंगल प्रीमियम प्लान

LIC Saral Pension Yojana एकल प्रीमियम पेंशन योजना है, जिसमें पॉलिसी लेते समय एक बार प्रीमियम का भुगतान करना होता है. इसके बाद आपको जीवन भर पेंशन मिलती रहेगी. यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो एकल प्रीमियम की राशि उसके नामांकित व्यक्ति को वापस कर दी जाती है. सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी योजना है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है. इस पॉलिसी को लेने के बाद जितनी पेंशन की शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.

योजना की खासियत क्या है?

 कितनी पेंशन मिलेगी?

आपको बता दें कि इस साधारण पेंशन योजना में आप न्यूनतम 1000 रुपये पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपए का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो आपको सालाना 50,250 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे जो जीवन भर मिलते रहेंगे. इसके अलावा अगर आप बीच में अपनी जमा राशि वापस चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत काटकर जमा की गई राशि वापस मिल जाती है.

लोन की सुविधा 

एलआईसी की इस पेंशन का फायदा यह है कि आप इस पर लोन का भी फायदा उठा सकते हैं. अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो उसके इलाज के लिए भी पैसे ले सकते हैं. इस पेंशन प्लान के साथ आपको गंभीर बीमारियों की लिस्ट भी दी जाती है. पॉलिसी सरेंडर करने पर, बेस प्राइस का 95% वापस कर दिया जाता है. स्कीम शुरू होने के 6 महीने बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Exit mobile version