आइए जानते हैं स्टैमिना को बूस्ट करने के लिए योगाभ्यास
yoga asanas for increasing stamina
1. बालासन
बालासन यानी चाइल्ड पोज हमारी बॉडी के स्टेमिना को बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन योगासन है। यह हमारी बॉडी को तो रिलेक्स करता ही है साथ ही यह हमारे माइंड को भी शार्प करता है। इसका रोजाना अभ्यास करने से हमारे दिमाग में ब्लड फ्लो तेज होता है। इसकी प्रैक्टिस रोजाना करने से हमारा तनाव दूर होता है और शरीर में ऊर्जा का लेवल दुरुस्त होता है।
सूर्य नमस्कार को योग शास्त्र के अनुसार सर्वोत्तम आसनों में से एक माना गया है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते समय हमारा शरीर अलग-अलग 10 मुद्राओं में जाता है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे शरीर के प्रत्येक अंग का व्यायाम इससे होता है।विशेषकर हृदय या हार्ट की क्षमता को बढ़ाने के लिए सूर्य नमस्कार का अभ्यास हमें जरूर करना चाहिए।
आइए जानते हैं स्टैमिना को बूस्ट करने के लिए योगाभ्यास
3. वृक्षासन
वृक्षासन या ट्री पोज एक बेहतरीन योगाभ्यास है, जिसकी मदद से हम अपने शरीर के पोस्चर को बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपने बॉडी स्टैमिना को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको रोजाना इसका अभ्यास करना चाहिए। वृक्षासन का अभ्यास रोजाना करने से हमें शरीर के बैलेंस को दुरुस्त रखने में काफी मदद मिलती है।
4. भुजंगासन
भुजंगासन करने से हमारी पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। वहीं इसके अभ्यास से हमारे शरीर में लचीलापन तेजी से बढ़ता है। इसके अभ्यास में हमें सांस को काफी तेजी से लेना और बाहर छोड़ना होता है इसलिए यह हमारे बॉडी के स्टैमिना को बढ़ाने का काम करता है। यदि आप फैट लॉस जर्नी में हैं तो ये अभ्यास आपके काफी काम आ सकता है।