आइए जानते हैं कमर और पेट की चर्बी के लिए योगाभ्यास
Yoga to Reduce Waist And Belly Fat
1. धनुरासन (Dhanurasana For Waist And Belly Fat)
पेट और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए धनुरासन एक बेहद कारगर योगाभ्यास है। वहीं वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए इस योगाभ्यास को आप अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अभ्यास के लिए आपको जमीन पर कमर के बल लेट जाना चाहिए। इसका अभ्यास आप रोजाना 2-5 मिनट तक कर सकते हैं।
त्रिकोणासन या ट्रायंगल पोज हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण योगाभ्यास है। इससे हमारे कमर की साइड में जमा चर्बी को तेजी से काटने का काम करती है। इसकी स्थिति के लिए आपको सीधे खड़े होना है। इसके बाद आपको अपने हाथों से क्रॉस बनाते हुए पैरों को छूना है। यह अभ्यास आपके हाथों पर जमा चर्बी को भी कम कर सकता है।
आइए जानते हैं कमर और पेट की चर्बी के लिए योगाभ्यास
3. प्लैंक ( Plank For Waist And Belly Fat)
प्लैंक या कुंभकासन आज काफी तेजी से फेमस होता योगाभ्यास है। इसकी मदद से हम अपने वजन को काफी तेजी से कम कर सकते हैं। वहीं यदि आपका पेट मटके की तरह बाहर की ओर लटका है तो आपको प्लैंक का अभ्यास रोजाना करना चाहिए। इस योगाभ्यास की चर्चा विराट कोहली जैसे सेलिब्रिटी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई बार कर चुके हैं।
बालासन जिसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। हमारे पेट पर जमा चर्बी को तेजी से कम करने का करता है। इसके साथ ही यदि आप अपने जांघों पर जमा फैट को कम करना चाहते हैं। तो बालासन उसके लिए सर्वोत्तम आसन साबित हो सकता है। इसके लिए आपको जमीन पर लेट कर इस आसन को करना चाहिए। इसका अभ्यास आपको 5-10 मिनट तक जरूर करना चाहिए।