आइए जानते हैं बच्चा आने के बाद कि न बातों पर हो सकती है मां-बाप में लड़ाई

बच्चे के जन्म के बाद हर शादीशुदा जोड़े की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। नयी जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश में कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं और इसी के साथ हस्बैंड और वाइफ के बीच शुरू हो जाते हैं कुछ झगड़े और बहस जैसी स्थितियां। हर घर की अपनी कहानी होती है और हर माता-पिता की अपनी-अपनी समस्याएं। लेकिन, कुछ स्थितियां और मुद्दे ऐसे हैं जिनपर लगभग पूरी दुनिया में ही न्यू पेरेंट्स के बीच बहस होती ही रहती है।

आइए जानते हैं बच्चा आने के बाद कि न बातों पर हो सकती है मां-बाप में लड़ाई

1. समय की कमी

अपने लिए समय या मी टाइम (me time) की कमी न्यू पेरेंट्स को हमेशा होती है। ऐसे में लोगों को बहुत अधिक थकान, उदासी और निराशा महसूस होती है और इसके चलते घर के काम, बच्चे के काम और ऑफिस के कामों को पूरा करने में भी दिक्कत आती है। ये सारी परेशानियों लोगों का मूड बिगाड़ने और झगड़े की वजह बन सकती हैं।

2. पेरेंटिंग स्टाइल

बच्चे की परवरिश से जुड़े कुछ तरीके होते हैं और माता-पिता दोनों ही अपने-अपने तरीके से बच्चे की देखभाल करना चाहते हैं और इसी के कारण कई बार माता-पिता के बीच जमकर बहस हो जाती है।

100W फ़ास्ट चार्जर के साथ मिलेगा सॉलिड कैमरा OnePlus 12 5G स्मार्टफोन में

3. मतभेद

भले ही बच्चे के आने के बाद मां-बाप की जिंदगी में खुशी समान रूप से आती है लेकिन, बच्चे से जुड़े कई मुद्दों पर माता-पिता में मतभेद हो सकते हैं। कई बार ना चाहते हुए भी बातचीत अच्छी तरीके से आगे बढ़ने की बजाय झगड़े और बहस में तब्दील हो जाती है।

Exit mobile version