Site icon Yashbharat.com

आइए जानते हैं क्या सचमुच एप्पल साइडर विनेगर पीने से वजन कम होता है?

Weight Loss Vinegar

Weight Loss Vinegar

हेल्दी वेट मेंटेन करने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। वेट लॉस के लिए जिन नुस्खों को धीरे-धीरे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है उनमें एप्पल साइडर विनेगर का सेवन भी एक है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं। ये स्किन को भी स्वस्थ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। वहीं, डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कम रखने और ब्लड लिपिड को संतुलित रखने में भी एप्पल साइडर विनेगर मददगार बताया जाता है। लेकिन, वहीं कुछ लोग जो ए

आइए जानते हैं क्या सचमुच एप्पल साइडर विनेगर पीने से वजन कम होता है?

स्टडी में साइडर विनेगर के पता चली ये बात

कुछ समय पहले ही लेबनान में वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक रिसर्च की और यह पता करने की कोशिश की कि क्या एप्पल साइडर विनेगर पीने से वेट लॉस होता है या नहीं। इस रिसर्च में 12-25 साल की उम्र के 30-30 लोगों के 4 ग्रुप्स बनाए गए। स्टडी के बाद ये निष्कर्ष सामने आए-

लगभग 3 तीन महीने तक एप्पल साइडर विनेगर और पानी का घोल पीने वाले लोगों में बॉडी मास इंडेक्स कम होता हुआ दिखायी दिया।
कुछ लोगों को वजन 6 से 8 किलो तक कम हुआ।
जबकि बेली फैट और हिप्स के आसपास का फैट भी कम होता दिखायी दिया।
सेब का सिरका पीने वाले एक अन्य ग्रुप में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता दिखा।
हालांकि, ब्लड शुगर लेवल में कमी के कोई संकेत नहीं दिखे।

डॉक्टर की सलाह से ही करें साइडर विनेगर का सेवन
इस रिसर्च के निष्कर्षों पर बात करते हुए एक्सपर्ट्स ने कहा कि वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर के सेवन और उसके प्रभावों के बारे में और अधिक रिसर्च करने की जरूरत है। इसीलिए, लोगों को एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट से बात जरूर करें।

Exit mobile version