आईए जानिए कब है मानसून बुखार में डॉक्टरी सहायता की जरूरत
medical help is needed for monsoon fever
डॉ नेहा कहती हैं, “मानसून बुखार के ज्यादातर मामले आमतौर से माइल्ड होते हैं, लेकिन मरीजों को यह जानना जरूरी है कि मेडिकल सहायता कब लेनी चाहिए।” यहां कुछ सामान्य लक्षणों की जानकारी दी जा रही हैः
1 बहुत अधिक तापमानः
यदि आपका तापमान 102°F या अधिक हो जाए और तीन दिनों तक बना रहे, तो आपको किसी योग्य चिकित्सक से सलाह करनी चाहिए। यह किसी गंभीर इंफेक्शन की निशानी हो सकता है जिसके लिए तुरंत डॉक्टरी सहायता लेना जरूरी होता है।
आईए जानिए कब है मानसून बुखार में डॉक्टरी सहायता की जरूरत
2 लक्षण गंभीर होने पर
उदाहरण के लिए, गंभीर रूप से सिरदर्द, सांस फूलना/उखड़ना, सीने में दर्द या पेट में तेज दर्द उठना।
3. शरीर में पानी की कमी (Dehydration)
मुंह सूखना, थकान महसूस होना, सामान्य से अधिक गाढ़ा पेशाब आना या चक्कर आना जैसी समस्या हो तो समझ लें कि आप डीहाइड्रेशन के शिकार हैं। पेट खराब होने पर जब शरीर में तरल पदार्थों को रोकना मुश्किल हो, तो भी गंभीर डीहाइड्रेशन से बचने के लिए मेडिकल सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।
4. लक्षण जो खत्म होने का नाम न लें (prolong symptoms)
अगर आपके लक्षण सात दिनों तक भी बने रहें या समय के साथ और गंभीर होते जाएं, तो आपको क्वालीफाइड हेल्थकेयर एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। लक्षणों का ज्यादा समय तक जारी रहना किसी सेकंडरी इंफेक्शन या अन्य किसी ऐसी कंडीशन की निशानी होता है जिसका इलाज करवाना जरूरी होता है।