आइए जानते हैं गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए क्या करें?
Exercises for fat on neck
1. भुजंगासन (कोबरा पोज़)
नियमित रूप से करीब 30 से 60 सेकंड तक भुजंगासन का अभ्यास करने से गर्दन की मांसपेशियोंकी टोनिंग को बेहतर किया जा सकता है। इस योग की मदद से गले के आसपास खिंचाव आता है, जिससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह मुद्रा आपके गर्दन की चर्बी को कुछ ही दिनों में घटा सकता है। अगर आप अपने गर्दन के आसपास की चर्बी से काफी ज्यादा परेशान हैं, तो इस योग का नियमित रूप से अभ्यास जरूर करें।
2. उष्ट्रासन (ऊंट मुद्रा)
इस योग में पीठ को ऊपर की ओर ऊंठ की तरह रखा जाता है। वहीं, गर्दन और चेहरे को ऊपर की ओर खींचा जाता है। इससे गर्दन और चेहरे के निचले हिस्से पर खिंचाव आता है, जिससे मांसपेशियों में फैलाव आ सकता है। इससे चर्बी को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
आइए जानते हैं गर्दन की चर्बी को कम करने के लिए क्या करें?
3. चक्रासन (व्हील पोज़)
यह योगासन शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में काफी ज्यादा प्रभावशाली होता है। नियमित रूप से अगर आप इस योग का अभ्यास करते हैं, तो इससे काफी हद तक गर्दन के आसपास की चर्बी को घटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपके बढ़ते मोटापे को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
गर्दन के आसपास की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए आप नियमित रूप से इन योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे चर्बी को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आपकी समस्या किसी गंभीर बीमारी की वजह से हो रही है, तो ऐसे में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।