आइए जानते हैं खाली पेट कॉफी पीने के क्या होते है साइड इफेक्ट
Side Effects Of Coffee
1. बढ़ सकता है स्ट्रेस हार्मोन
सुबह खाली पेट कॉफी पीने की आदत से बॉडी में कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ सकता है, जो ओव्यूलेशन, वजन और हार्मोनल संतुलन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। कॉर्टिसोल जिसे स्ट्रेस हार्मोन कहा जाता है, ऊर्जा शक्ति को रेगुलेट करता है साथ ही साथ आपको अधिक अलर्ट महसूस करने में मदद करता है। जब आप नींद से जागती हैं, तो बॉडी में स्वाभाविक रूप से कॉर्टिसोल का स्तर अधिक होता है। वहीं जब आप खाली पेट कॉफी पीती हैं, तो यह और ज्यादा बढ़ सकता है जिससे आपकी मूड पर असर पड़ता है।
खाली पेट कॉफी पीने से बॉडी में कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है जिसकी वजह से आपको घबराहट, कंपकंपी और मूड में बदलाव सहित अन्य प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
आइए जानते हैं खाली पेट कॉफी पीने के क्या होते है साइड इफेक्ट
3. बढ़ जाता है एसिडिटी का खतरा
कॉफी एसिडिक होती है, और जब इसे खाली पेट पिया जाता है, तो यह पेट की एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकती है। कैफ़ीन और हाई एसिडिक होने के कारण यह पेट की परत को परेशान कर सकता है, जिससे बेचैनी और एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है। समय के साथ, एसिडिक कॉफी के लगातार संपर्क में आने से गैस्ट्राइटिस या पेप्टिक अल्सर जैसी अधिक गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्थिति के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।
कॉफी में टैनिन नामक कंपाउंड होते हैं, जो आयरन और कैल्शियम सहित कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। सुबह उठते के साथ खाली पेट कॉफी पीने से शरीर की इन आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करने की क्षमता कम हो सकती है, यदि आप नियमित रूप से खाली पेट कॉफी पीती रहती हैं, तो समय के साथ आपकी बॉडी को इन पोषक तत्वों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यह उन लोगों के लिए अधिक घातक हो सकता है, जिन्हें पहले से किसी प्रकार की बीमारी है।