Site icon Yashbharat.com

आइए जानते हैं दिनभर AC में रहने के क्या होते है नुकसान

Disadvantages of air conditioner

Disadvantages of air conditioner

1. आपको डिहाइड्रेट करता है एसी

एसी कमरे को ठंडा करने के लिए उसकी नमी को कम कर देता है। ऐसे में स्किन, आंखों और श्वसन मार्ग में ड्राईनेस होने लगती है। इससे एलर्जी, खांसी, जुकाम और सिरदर्द भी हो सकता है।

2. ड्राई आइज की समस्य

आजकल अधिकांश ऑफिस और घरों में लोग एसी में बैठकर लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं। इससे उन्हें दोहरा नुकसान होता है। यही कारण है कि ड्राई आइज की समस्या होने लगती है। आंखों में इतना सूखापन हो जाता है कि उसमें जलन और खुजली होने लगती है। कई बार धुंधला नजर आने लगता है।

आइए जानते हैं दिनभर AC में रहने के क्या होते है नुकसान

3. सांस लेने में परेशानी

कई शोध बताते हैं कि नेचुरल वेंटिलेशन वाली बिल्डिंग में काम करने वालों के मुकाबले एसी बिल्डिंग में काम करने वालों को सांस से जुड़ी परेशानियां ज्यादा होती हैं। हर समय एसी की हवा में रहने से नाक में जलन, सांस लेने में परेशानी, नाक में ड्राईनेस जैसी परेशानियां होने की आशंका रहती है।

4. बन सकता है सिरदर्द का कारण

विशेषज्ञों के अनुसार जो लोग एसी में ज्यादा रहते हैं उन्हें सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या ज्यादा होती है। शोध बताते हैं कि एसी में काम करने वाले 8 प्रतिशत लोगों को सप्ताह में एक से तीन बार सिरदर्द जरूर होता है। वहीं 8 प्रतिशत लोग हर दिन सिरदर्द से परेशान रहते हैं।

Exit mobile version