मल के साथ म्यूकस आना आमतौर पर कई बीमारियों का संकेत देता है और इनमें से एक संकेत बवासीर का भी हो सकता है। वैसे तो लिवर आदि की बीमारी के कारण ऐसे लक्षण देखे जाते हैं, लेकिन बवासीर के मामलों में भी ऐसे लक्षण देखे जा सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।
अगर आपको बार-बार मल आने जैसा महसूस हो रहा है, तो यह जरूरी नहीं है कि कब्ज, दस्त या पेट से ही जुड़ी कोई बीमारी हो। क्योंकि ऐसा आमतौर पर कई बार बवासीर की शुरुआत में भी देखा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को बार-बार मल आने जैसा महसूस हो रहा है, तो उसे बवासीर की जांच भी करा लेनी चाहिए।
क्या है खूनी बवासीर के होने के कारण आईए जानते हैं
3. उठते बैठते दर्द होने लगना (Pain While Sitting And Standing Up)
जब आप किसी सपाट जगह पर बैठते हैं या वहां से उठते हैं, तो अगर आपको गुदा के आसपास अजीब सा दर्द महसूस होता है, तो यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आमतौर पर तब होने लगता है जब गुदा के आसपास गांठ बन जाती है।
4. गुदा के आसपास जलन या खुजली (Itching And Burning Around Anus)
गुदा के आसपास जलन होना या फिर खुजली महसूस होना भी बवासीर की शुरुआत का एक लक्षण हो सकता है। यह आमतौर पर तब होने लगता है, जब गुदा में गांठ, सूजन या फिर लालिमा बन जाती है और इस कारण से दर्द व जलन जैसे लक्षण पैदा होने लगते हैं।