Site icon Yashbharat.com

आइए जानते हैं ब्रेस्टफीडिंग के क्या होते हैं फायदे

%E0%A4%86%E0%A4%87%E0%A4%8F %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%A4%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82 %E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%AB%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97 %E0%A4%95%E0%A5%87 %E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE %E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82 %E0%A4%AB%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A6%E0%A5%87

Let us know what are the benefits of breastfeeding

ब्रेस्टफीड कराना न सिर्फ शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, बल्कि माताओं के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे शिशुओं और माताओं दोनों के स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर होता है। ब्रेस्टफीड को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 1 अगस्त से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह (World Breastfeeding Week) मनाया जाता है, यह दुनियाभर के लगभग 120 से अधिक देशों में मनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर किए जाने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्तनपान से होने वाले अनेक फायदों के बारे में बताया जाता है। इस लेख में हम आपको ब्रेस्टफीडिंग कराने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

आइए जानते हैं ब्रेस्टफीडिंग के क्या होते हैं फायदे

1. शिशुओं को मिलता है संपर्ण पोषण

ब्रेस्टफीड कराने से शिशुओं को संपूर्ण पोषण मिलता है। दरअसल, मां के दूध में लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आपके शिशु के लिए जरूरी होता है। इससे काफी हद तक बच्चों को कुपोषण की समस्या होने से रोका जा सकता है।

2. बीमारियों से रखे सुरक्षित

स्तनपान कराने से शिशुओं को कई तरह की समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सकता है। यह शिशुओं को अस्थमा, मोटापा, डायबिटीज जैसी परेशानियों से दूर रखता है। साथ ही पाचन संबंधी विकारों से भी सुरक्षित रखने में प्रभावी हो सकता है।

READ MORE : https://Blood Group: इस ब्लड ग्रुप वालों को लंबी आयु का ‘वरदान’! हृदय रोग और कैंसर का कम होता है खतरा

3. मां के लिए भी है फायदेमंद

स्तनपान कराने से न सिर्फ शिशुओं को लाभ होता है, बल्कि यह माताओं के लिए भी सही माना जाता है। इससे ब्रेस्ट कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याओं के खतरे से सुरक्षित होने में मदद मिलती है।

Exit mobile version