आइए जानते हैं रोजाना अंकुरित अनाज खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते
Let us know that eating sprouted grains daily provides many health benefits.
1. वजन नियंत्रण (Controlling Weight)
अंकुरित अनाज में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यह स्नैक्स के रूप में एक स्वस्थ विकल्प प्रदान करता है। शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अंकुरित फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें।
2. रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि (Improve Your Immune System)
अंकुरित अनाज में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करते हैं। साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है। इसमें मौजूद विटामिन सी की अधिकता शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है।
आइए जानते हैं रोजाना अंकुरित अनाज खाने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते
3. उच्च पोषण मूल्य (High Nutritional Value)
अंकुरित अनाज में विटामिन (जैसे विटामिन C और B) और मिनरल्स (जैसे आयरन, मैग्नीशियम) की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि आपके स्वास्थ्य को बेहद लाभ पहुंचती है। इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की गुणवत्ता में सुधार होता है, जिससे शरीर को अधिक पोषक तत्व मिलते हैं और आप स्वस्थ रहते है।
अंकुरित अनाज में एंटीऑक्सीडेंट के साथ फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। इसका सेवन पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन पचाने में आसानी होती है।