आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जिससे तेजी से बढ़ाई जा सकती है हाइट
6 Yogasana to increase height
योग करना समग्र शरीर के लिए फायदेमंद होता है। 2021 में हुए एक अध्ययन में देखा गया कि 14-17 आयु वर्ग के बच्चों ने जह लगातार 12 सप्ताह तक योग का अभ्यास किया, तो उनकी लंबाई में काफी वृद्धि हुई। इसके अलावा योगाभ्यास से उनकी डिस्क की लोच को मजबूत करने और सुधारने में मजबूती मिलती है। कशेरुकाओं के बीच की जगह को चौड़ा करने और जांघ और पिंडली की हड्डी के क्षेत्रों के बीच के अंतर को बढ़ाने में मदद करता है।
1. भुजंगासन (Kobra Pose)
नियमित रूप से अगर आप भुजंगासन का अभ्यास करते हैं, तो इससे तेजी से हाइट बढ़ सकती है। यह योगासन आपके पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे आपकी रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम होता है। यह खराब पोज को सुधारने में मदद करता है, जिससे आप लंबे दिखने लगते हैं। इसलिए बच्चों की हाइट को अच्छा करना चाहते हैं, तो इसका अभ्यास जरूर कराएं।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जिससे तेजी से बढ़ाई जा सकती है हाइट
2. पश्चिमोत्तानासन (SEATED FORWARD BEND)
लंबाई के लिए यह योग योग न सिर्फ आपकी रीढ़ और हैमस्ट्रिंग को फैलाता है, बल्कि आपकी कशेरुकाओं के बीच के तनाव को भी दूर करता है, जिससे आपको लंबा लुक मिलता है। बच्चों की हाइट को तेजी से बढ़ाने के लिए आप उन्हें इस योग को जरूर कराएं।
यह लंबाई बढ़ाने के लिए सबसे अच्छे योगासन में से एक है, क्योंकि इस योग से आपकी रीढ़ की हड्डी में फैलाव आता है। यह आपके पूरे शरीर की लंबाई के लिए जिम्मेदार वृद्धि हार्मोन को भी उत्तेजित करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की हाइट तेजी से बढ़े, तो उन्हें रोजाना ताड़ासन योग का अभ्यास जरूर कराएं।