आईए जानते हैं पड़ोसियों से अच्छी बॉन्डिंग के लिए कुछ उपाय।
Let us know some solutions for good bonding with neighbors
पड़ोसियों से अच्छा तालमेल और रिश्ता बनाकर रखना महत्वपूर्ण है। लेकिन, कई बार काम और जिंदगी की भागदौड़ के बीच लोगों को समझ नहीं आता कि पड़ोसियों के साथ मेलजोल बढ़ाएं या नहीं. इसी तरह कई बार छोटी-छोटी बातों पर पड़ोसी के साथ बहस और झगड़े जैसी स्थितियां भी बन जाती हैं जिससे लोग अपने पड़ोसी के साथ कम ही मिलना-जुलना पसंद करते हैं
1. धीरे-धीरे बढ़ाएं मेलजोल
तीज-त्योहारों पर पड़ोसियों से मिलने का एक अच्छा अवसर मिलता है। आपकी सोसायटी में अगर कोई फंक्शन है तो ऐसे में पड़ोसियों के साथ मिलकर तैयारियों में हिस्सा लें और एक-दूसरे का हाथ बंटाएं। फिर, फंक्शन के समय साथ मिलकर एन्जॉय करें। इस तरह आप लोगों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा और अगली बार आप एक-दूसरे को मिलने पर खुशी भी महसूस करेंगे।
आईए जानते हैं पड़ोसियों से अच्छी बॉन्डिंग के लिए कुछ उपाय।
2. जब आपके लिए नयी हो जगह
किसी नये घर में शिफ्ट होने पर अपने आस-पड़ोस के लोगों से खुद मेलजोल बढ़ाने की पहल करें। दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए उनसे मिलने जाएं। लिफ्ट, दुकानों और जिम में मिलने पर अपना परिचय उन्हें दें, और जब भी मिले एक-दूसरे का अभिवादन करें। कारपूल और अन्य ग्रुप एक्टिविटीज में हिस्सा लें ताकि आप दोनों के रिश्ते एक-दूसरे के साथ स्ट्रॉन्ग बनें और आपके बीच दोस्ती बढ़े।
अक्सर पड़ोसियों के बीच गमले से पानी बहने, लाउड म्यूजिक सुनने पर परेशानी होने पर बहस हो जाती है। लेकिन, इन छोटी-मोटी बातों पर मनमुटाव को लम्बे समय तक ना खींचे। जल्द से जल्द झगड़ा खत्म करें और पड़ोसियों के साथ अपना व्यवहार पहले जैसा बनाएं। इसी तरह किसी के परिवार में कुछ समस्या हो या कोई इमरजेंसी हो तो उनकी मदद करने सबसे पहले पहुंचें। घर के लोगों की हेल्प करें और उनकी जरूरत के सामान का इंतजाम भी करें।