आईए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण पोस्ट अबॉर्शन केयर के बारे में टिप्स
How To Take Care After Abortion
1. अदरक देगी मतली से रहत (nausea)
ज्यादातर महिलाओं को एबॉर्शन के बाद मतली से बहुत जल्दी राहत मिल जाती है। अगर आपको मतली या पेट की अन्य समस्याओं का अनुभव हो रहा है, तो ऐसे में हर्बल टी या अदरक का जूस पीने से आपको रहत मिलेगी।
2. 3 हफ्ते बाद करें प्रेगनेंसी टेस्ट
प्रेगनेंसी टेस्ट से पहले एबॉर्शन के 3 सप्ताह बाद तक प्रतीक्षा करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भपात के 3 हफ्ते बाद तक कुछ प्रेगनेंसी हार्मोन मौजूद हो सकते हैं, जो आपके प्रेगनेंट न होने पर भी पॉजिटिव रिजल्ट दे सकते हैं। यदि आपका प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव है, तो एक बार डॉक्टर से मिले और उनकी सलाह लें।
आईए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण पोस्ट अबॉर्शन केयर के बारे में टिप्स
3. ब्लीडिंग और स्पॉटिंग का ध्यान रखें (bleeding and spotting)
हर किसी का शरीर और उसका अनुभव अलग-अलग होता है और आपके मासिक धर्म की तरह ही, ब्लीडिंग और ऐंठन भी घट-बढ़ सकती है और हर किसी के लिए अलग-अलग होती है। गर्भपात के बाद, ज़्यादातर लोगों को कुछ समय के लिए रुक-रुक कर ब्लीडिंग होती है। गर्भपात की गोली का उपयोग करने के बाद, सबसे ज़्यादा ब्लीडिंग उस दिन होता है, जिस दिन मिसोप्रोस्टोल का उपयोग किया जाता है, लेकिन अगले कई हफ़्तों तक रुक-रुक कर रक्तस्राव होना कोई असामान्य बात नहीं है।