Site icon Yashbharat.com

आईए जानते हैं बच्चों को समय पर सोने और उठने की आदत डालने के कुछ मददगार टिप्स

child sleeping

child sleeping

1. लेट नाइट डिनर से बचें

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा समय पर सो जाए तो आप लेट नाइट डिनर से बचें। रात 8 बजे से पहले आप डिनर कर लें। डिनर और बच्चों के सोने के समय में कम से कम 2 से 3 घंटे का गैप होना चाहिए। ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स और पाचन संबंधी अन्य समस्याएं नहीं होंगी।

2. स्क्रीन टाइम पर दें ध्यान

आमतौर पर बच्चे माता-पिता के साथ देर तक टीवी या फिर मोबाइल देखते हैं। लेकिन यह पेरेंट्स की बड़ी भूल है। स्क्रीन की ब्लू लाइट बच्चों के साथ ही बड़ों की नींद में खराब करती है। इसलिए सोने से कम से कम 1 घंटे पहले बच्चे को स्क्रीन से दूर रखें।

आईए जानते हैं बच्चों को समय पर सोने और उठने की आदत डालने के कुछ मददगार टिप्स

3. चीनी और कैफीन कम दें

वैसे तो बच्चों को चीनी और कैफीन से दूर रहना चाहिए, लेकिन अधिकांश बच्चे सोने से पहले दूध पीते हैं, जिसमें कॉफी या फिर चॉकलेट पाउडर आदि भी डाला जाता है। लेकिन चीनी और कैफीन दोनों ही नींद के दुश्मन हैं। इससे बेड पर जाने से ठीक पहले बच्चों को दूध न दें। बच्चों को दूध देने का बेस्ट टाइम शाम 4 से 6 के बीच है। उसी समय उन्हें दूध दें।

20 मिनट में होगा चार्ज 64GB स्टोरेज वाला Tecno Spark स्मार्टफोन

4. सोने का रूटीन बनाएं

सोने से कम से कम 30 मिनट पहले इसका एक रूटीन सेट करें। किताबें पढ़कर बच्चों को सुनाएं, कहानियां सुनाएं, लोरी गाएं। इनसे बच्चा मेंटली और फिजिकली सोने के लिए तैयार होगा। वहीं बच्चों को सुलाने से पहले उनके साथ खेलने या फिर हंसी मजाक करने जैसी एक्टिविटी न करें। इससे बच्चे का माइंड एक्टिव रहेगा और वो सोना ही नहीं चाहेगा।

Exit mobile version