आइए जानते हैं 50 की उम्र के बाद भी आप अपने बालों को घना और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं
age effect on hair.
1. स्ट्रेस से रहें दूर
बालों के झड़ने के पीछे मुख्य वजह स्ट्रेस हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि स्ट्रेस से दूध रहें। स्ट्रेस या फिर किसी तरह की मानसिक समस्या न सिर्फ शारीरिक परेशानी का कारण बनती है, बल्कि बालों और स्किन पर भी इसका असर दिखता है। ऐसे में स्ट्रेस और एंग्जायटी जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखने की कोशिश करें। इसके लिए योग, मेडिटेशन और सही खानपान का सहारा लें।
2. अपने डाइट पर दें पूरा ध्यान
बालों की ग्रोथ और थिकनेस को बनाए रखने के लिए खानपान को लेकर जरा सी भी लापरवाही न बरतें। स्वास्थ बालों के लिए शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में कोशिश करें कि घर का हेल्दी खाना खाएं। फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों को आहार में शामिल करें। बाहर के जंकफूड्स, चीनी और ज्यादा नमक का सेवन न करें।
आइए जानते हैं 50 की उम्र के बाद भी आप अपने बालों को घना और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं
3. लगाएं होममेड एवोकाडो हेयर मास्क
अपने बालों को संपूर्ण पोषण प्रदान करने के लिए सप्ताह में या फिर 15 दिन में कम से कम 1 बार हेयर मास्क जरूर लगाएं। हेयर मास्क लगाने से आपके बालों की ग्रोथ काफी अच्छी हो सकती है। इसके लिए आधा एवोकाडो लें, इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके इसे अपने बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद ले धो लें।
50 के बाद बालों को घना और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आपको नियमित रूप से सप्ताह में कम से कम 2 बार मालिश करने की जरूरत पड़ सकती है। कोशिश करें कि मसाज के लिए आप नारियल तेल या फिर सरसों तेल का प्रयोग करें। इससे आपके बालों को पोषण मिल सकता है। तेल की शक्ति को बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा आंवला पाउडर या फिर मेथी का पाउडर मिक्स करें।