आइए जानें कैसे करे तुलसी की पत्तियों को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल
Know how to use tulsi for skin care
1. तुलसी फेशियल स्टीम (tulsi facial steam)
तुलसी फेशियल स्टीम आपकी त्वचा को रिलैक्स करती है और इन्हें पर्याप्त नमी प्रदान करती है। साथ ही साथ इससे त्वचा संक्रमण का खतरा भी कम हो जाता है। इसे तैयार करने के लिए 2 कप पानी में 10 से 12 क्रश की हुई तुलसी की पत्तियां डालें, और पानी में 10 मिनट तक अच्छी तरह उबाल लें। फिर चेहरे को तौलिए से ड्राई करें और 5 से 10 मिनट तक स्टीम लें। उसके बाद अपनी स्किन को ड्राई कर लें, और मॉइश्चराइजर और सीरम अप्लाई करें।
2. तुलसी क्लींजर (tulsi cleanser)
तुलसी क्लींजर तैयार करने के लिए आपको 5 से 7 तुलसी की पत्तियों को आधे कप दूध में डालकर इन्हें एक साथ अच्छी तरह उबाल लेना है। उसके बाद दूध को ठंडा होने दें, अब आप इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें, और त्वचा को मसाज देते हुए क्लिंज करें।
आइए जानें कैसे करे तुलसी की पत्तियों को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल
3. तुलसी टोनर (tulsi toner)
10 से 12 तुलसी की पत्तियों को क्रश कर लें, और इन्हें पानी में डाल दें। पानी में 10 से 15 मिनट तक उबाल आने दें। फिर पानी को छानकर ठंडा होने दें। ठंडा होने पर अलग स्प्रे बॉटल में डाल लें और इसे अपनी त्वचा पर स्प्रे करें, टैप करके सुखाएं और रात को इसी तरह से सो जाएं। नियमित इस्तेमाल से आपको अपनी त्वचा में एक बेहद खूबसूरत ग्लो दिखेगा।
एक्ने, ब्रेकआउट, ब्लैकहेड्स आदि जैसी समस्याओं से डील करने में तुलसी से बना फेस मास्क आपकी मदद कर सकता है। तुलसी की पत्तियों को अच्छी तरह क्रश कर लें और इन्हे शहद या दही के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें, इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर सभी ओर अच्छी तरह से अप्लाई करें। फिर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें, उसके बाद सामान्य पानी से चेहरे को साफ कर लें।