आइए जानते हैं मोटापा बढ़ने से रोकने के लिए डाइट टिप्स
Weight Control Tips
ऐसे में रुजुता लोगों को सलाह देती हैं कि वे रोज की अपनी इन छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान दें ताकि उनके लिए वेट गेन से बचने और स्वस्थ रहने में मदद हो। इसी के साथ रुजुता दिवेकर ने 3 रूल्स भी बताएं जिनकी मदद से वजन कम रखने में सहायता हो सकती है। आइए जानें क्या हैं वे डाइट टिप्स-
1. कभी स्किप ना करें ब्रेकफास्ट
ऑफिस पहुंचने की जल्दबाजी में लोग या तो सुबह नाश्ता नहीं करते (skipping breakfast) या बहुत कम या अनहेल्दी चीजें नाश्ते में खा लेते हैं। इससे उन्हें दिन में बार-बार भूख लगती है और चिप्स, बिस्किट, चाय, समोसे जैसी चीजें खाना शुरू कर देते हैं। क्रेविंग्स से बचने के लिए सुबह अच्छी तरह नाश्ता करें (eat breakfast before leaving from home) और उसके बाद ही ऑफिस के लिए निकलें। इससे आपका पेट देर तक भरा रहेगा और आप अनहेल्दी फूड्स नहीं खाएंगे।
आइए जानते हैं मोटापा बढ़ने से रोकने के लिए डाइट टिप्स
2. सुबह पीएं ये ड्रिंक्स (Start your day with these drinks)
दिन की शुरूआत नारियल पानी (coconut water) पीकर करें। इसकी जगह आप कोई शर्बत भी पी सकते हैं या कोई फल का सकते हैं। इससे आपकी थकान, सुस्ती (sluggishness) और पेट फूलने (bloating) की समस्याएं कम हो सकेंगी।
काम के बीच हल्की-फुल्की भूख लगने पर चिप्स खाने की बजाय आप ऐसी चीजों का सेवन करे जो हेल्दी हों, पौष्टिक हों और जिससे आपका पेट भरे। भूनी हुई मूंगफली के दाने (peanuts), आम (Mango), घर पर बनी मठरी (Mathari) या केला खाएं। इससे भूख शांत होगी और आपको एनर्जी भी मिलेगी।