Site icon Yashbharat.com

आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्वीट रेसिपीज के बारे में

Nashta 1

Nashta

1. भाई को डायबिटीज है तो बनाएं फ्रूट खीर

यदि भाई या घर में किसी को डायबिटीज है, तो फ्रूट खीर बनाएं। इसमें चीनी डालने की भी जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपको चाहिए खजूर, गुड़ चाहिए। 1 कप खजूर लें। इसके बीज हटा दें। इसे ब्लेंड कर दें। ब्लेंड करने के लिए पानी की जगह 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल का इस्तेमाल करें। बर्तन को गैस पर रखें। इसमें 1 लीटर दूध डालकर उबालें। दूध जब आधा हो जाए तो थोड़ा सा इलायची पाउडर मिलाएं। अब इसमें ब्लेंड किया हुआ खजूर डालें। 2-3 मिनट चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें। इसमें बारीक कटा सेब और किशमिश डालें। अब इसमें केसर के रेशे और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।

2. नारियल के लड्डू से भाई का कराएं मुंह मीठा

यदि आपके भाई को नारियल पसंद है, तो इस बार राखी पर बनाएं नारियल के लड्डू। इसे बनाना बहुत आसान है। कंडेंस्ड मिल्क, ताजा नारियल, नट्स, केसर चाहिए। नारियल के बुरादे में कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं। इसमें केसर और नट्स डालें। इसे गोल आकार दें। इन मीठी रेसिपीज के अलावा आप मालपुआ, मखाना खीर, काजू कतली भी बना सकती हैं।

आइए जानते हैं कुछ हेल्दी स्वीट रेसिपीज के बारे में

3. राखी पर बनाएं रागी शीरा

शीरा एक तरह का हलवा होता है। यह रागी के आटे से बनता है। साथ ही इसे चीनी, घी, दूध डालकर तैयार किया जाता है। रागी बहुत ही हेल्दी होता है। इसमें कई मिनरल्स और कैल्शियम होता है।

केले स्वाद में जितने टेस्टी होते हैं सेहत के लिए उतना ही हेल्दी होते हैं

4. फिरनी बनाएं और भाई को खिलाएं

राखी पर इस बार फिरनी भी बना सकती हैं। यह एक परंपरागत पंजाबी डेजर्ट है। इसे भी दूध, चावल से बनाया जाता है। इसे और टेस्टी बनाने के लिए आप पिस्ता, केसर, गुलाबजल आदि डाल सकती हैं। फिरनी बनाने के लिए 1 लीटर दूध उबालें। उसमें क्रश किया और पानी से धोया हुआ चावल डालें। थोड़ी देर पकने दें। अब चीनी मिलाएं। इलायची पाउडर डालकर पकाएं। चावल पका है या नहीं इसे चेक कर लें।

Exit mobile version