Site icon Yashbharat.com

देरशाम अपराधों की समीक्षा करने कटनी पहुंचे डीआईजी टी के विद्यार्थी, पुलिस अधिकारियों, थाना व प्रभारियों को दिए अपराधों की रोकथाम के निर्देश

IMG 20240903 WA0001

कटनी। जबलपुर रेंज के डीआईजी टी.के. विद्यार्थी ने कहा कि जिला बदर और निगरानी शुदा बदमाशों की रुटीन चैकिंग की जाए। साथ ही चाकूबाजों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और लंबित शिकायतों के निराकरण पर फोकस किया जाए।

श्री विद्यार्थी सोमवार की देर शाम कटनी पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रुम में अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा सभी एसडीओपी व समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी शहर देहात मौजूद रहे।

बैठक में डीआईजी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एसडीओपी आप सभी बेसिक और सामुदायिक पुलिसिंग पर ध्यान देते हुए लंबे समय से फरार इनामी सहित अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी पर फोकस करे। डीआईजी टीके विद्यार्थी ने चिन्हित गंभीर अपराध, धोखाधड़ी, सूदखोरी, चिटफंड कंपनी से संबंधित मामलें एवं लापता नाबालिग बच्चो के प्रकरण सहित एससी, एसटी एवं दुराचार के प्रकरणों में अभी तक विवेचना में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए थाना प्रभारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों का तेजी से निष्पादन करें।

अपराध समीक्षा बैठक में समीक्षा के दौरान श्री विद्यार्थी ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा, अवैध शराब व अन्य नशे का कारोबार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। छोटे-बड़ा नशा तस्करों और सटोरियों पर प्रतिदिन कार्रवाई करें। मुख्य रुप से अवैध शराब बेचने वालें, अवैध भंडारण, परिवहन तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

शिक्षा संस्थानों के आसपास गुमटी, होटलों और दुकानों की सघन चेकिंग करें। मादक पदार्थ, नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त आसामाजिक तत्वों सहित मिलावटखोरों, सूदखोर, संगठित जुआ सट्टा खिलानें वालो का चिन्हित कर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।

Exit mobile version