Site icon Yashbharat.com

कटनी: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

RSSB Lab Assistant Exam 2026: लैब असिस्टेंट परीक्षा की 'सिटी स्लिप' जारी; 9 और 10 मई को होगा एग्जाम, यहाँ से करें डाउनलोड

RSSB Lab Assistant Exam 2026: लैब असिस्टेंट परीक्षा की 'सिटी स्लिप' जारी; 9 और 10 मई को होगा एग्जाम, यहाँ से करें डाउनलोड

कटनी: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

कटनी। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने से चूके विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के ऐसे विद्यार्थी जो किसी भी कारणवश पूर्व में अपना नया (नवीन) या रिन्यूअल (नवीनीकरण) आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें विभाग द्वारा एक और सुनहरा अवसर दिया गया है। अब छात्र 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। कटनी: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

मानसून और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा: भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे; गुना, बीना और इटारसी के यात्रियों को राहत

एमपीटास (MPTAAS) पोर्टल फिर से खुला

सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (कटनी) ने जानकारी देते हुए बताया कि वंचित रह गए छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए एमपीटास पोर्टल को दोबारा एक्टिव कर दिया गया है। इस फैसले से जिले के सैकड़ों पात्र विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो तकनीकी समस्याओं या किसी अन्य वजह से फॉर्म नहीं भर पाए थे।

समय सीमा का रखें ध्यान

अपील: छात्रवृत्ति प्रबंधन ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते पोर्टल पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनकी छात्रवृत्ति समय पर स्वीकृत हो सके और उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके।

Exit mobile version